कार्यशील पूंजी की जरूरत - Need of Working Capital

कार्यशील पूंजी की जरूरत - Need of Working Capital


प्रत्येक व्यवसाय में कार्यशील पूँजी की आवश्यकता होती ही है। केवल दीर्घकालीन सम्पत्तियों में विनियोग करके व्यापार का संचालन नहीं किया जा सकता। वस्तु के उत्पादन से लेकर वस्तु के विक्रय करके रोकड़ वसूली के बीच लगने वाले समय के कारण कार्यशील पूँजी की आवश्यकता महसूस होती हैं। निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कार्यशील पूँजी की आवश्यकता होती हैं


1. उत्पादन हेतु कच्ची सामग्री, अवयव एव अतिरिक्त पूर्जी को खरीदने के लिए।


2. मजदूरी, वेतन, किराना आदि का भुगतान करने के लिए।


3. दिन-प्रतिदिन के व्ययों, उपरिव्ययों, लागतों, ईंधन, शक्ति, कार्यालय व्ययों, प्रबंधकीय व्ययों के भुगतान के लिए।


4. बिक्री एवं वितरण लागतों, भाड़ा विज्ञापन, पैकिंग सामग्री आदि को पूरा करने के लिए।


5. निर्मित माल का स्कंध बनाये रखने के लिए।


6. ग्राहकों को उधार विक्रय के लिए।


7. विभिन्न लेनदारों, देयताओं के भुगतान के लिए।