बाजार विभक्तिकरण के उद्देश्य - Objectives of Market Segmentation

बाजार विभक्तिकरण के उद्देश्य - Objectives of Market Segmentation


उपर्युक्त विवेचना के आधार पर यह निष्कर्ष निकलता है कि बाजार विभक्तिकरण के निम्न उद्देश्य है।


1. ग्राहकों को उनकी समान प्रकृति, रुचियों, स्वभाव, गुणों आवश्यकताओं के अनुरूप समजातीय वर्गों में बाँटना होगा, ताकि प्रत्येक वर्ग के लिए उपयुक्त विपणन कार्यक्रम तैयार किया जा सके, जैसे पुस्तकों की बिक्री के लिए विज्ञापन अलग-अलग विषयों के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग होगें।


2. ग्राहकों की रुचियों, क्रय आदतों, आवश्यक्ताओं तथा प्राथमिकताओं का पता लगाना ।


3. विपणन की नीतियाँ एवं लक्ष्य निर्धारित करना । 4. फर्म के कार्यों को ग्राहकोन्मुखी बनाना ।


5. उन क्षेत्रों का पता लगाना जिनमें प्रयत्न करने पर ग्राहक बनाए जा सकते हैं।