विपणन संचार के उद्देश्य - Objectives of Marketing Communication

विपणन संचार के उद्देश्य - Objectives of Marketing Communication


विपणन संचार द्वारा मुख्य रूप से निम्नलिखित उद्देश्यों को प्राप्त किया जा सकता है


1. निर्माताओं, मध्यस्थों तथा उपभोक्ताओं के मध्य दूरी को पाटना- आज के वर्तमान युग में बाजार का आकार बहुत बड़ा और जटिल हो गया है, जिससे विपणन संचार की भूमिका का महत्व और भी बढ़ गया है। प्रभावी संचार के बिना निर्माताओं और उपभोक्ताओं के मध्य की दूरी को कम करना संभव नही है।


2. संस्था की संवर्द्धनात्मक क्रियाओं को समन्वित करना- संवर्द्धनात्मक क्रियाओं में वैयक्तिक विक्रय,

विक्रय संवर्द्धन तथा प्रचार को सम्मिलित किया जाता है। इसी के साथ विपणन मिश्रण के चारो 'पी'


भी उत्पाद संवर्द्धन में सहायक होते हैं।


3. विपणन प्रणाली को ग्राहकों व उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के अनुकूल समायोजित करना संचार द्वारा विपणन प्रणाली में आवश्यक परिवर्तन में भी सहायता मिलती है। जब यह ज्ञात होता है कि विपणन प्रणाली प्रभावी सिद्ध नही हो रही है तो बाजार व समय की आवश्यकतानुसार विपणन प्रणाली में बदलाव किया जा सकता है।


4. उत्पादों को ग्राहक - ल बनानाजरूरतों के अनुकू- विपणन संचार से उपभोक्ता प्रतिक्रियाओं का पता चलता है, जिससे उत्पादों में आवश्यक सुधार करके उन्हें उपभोक्ताओं के आवश्यकताओं के अनुरूप बनाया जा सकता है।