कार्यशील पूँजी प्रबंध के उद्देश्य - Objectives of Working capital management
कार्यशील पूँजी प्रबंध के उद्देश्य - Objectives of Working capital management
कार्यशील पूँजी प्रबंध के निम्न उद्देश्य होते हैं
(1) चालू सम्पत्तियों में अनुकूलतम विनियोग रखते हुए चालू दायित्वों का स्तर घटाना चाहिए इससे कार्यशील पूँजी में, कोष कम अवरूद्ध होगा, जिससे विनियोजित पूँजी पर प्रत्याय बढ़ सकेगा।
(2) चालू पूँजी के प्रबंध का उद्देश्य यह है कि संस्था अपने दायित्वों को चुकाने की स्थिति में बनी रहे । इसके लिए पर्याप्त चालू सम्पत्तियों की व्यवस्था रहे, किन्तु कार्यशील पूँजी में कोषों का अधिक विनियोग प्रत्याय की दर को नीचा करता हैं।
(3) चालू सम्पत्तियों का प्रबंध इस प्रकार करना चाहिए कि इन सम्पत्तियों में विनियोजित राशि पर सीमांत प्रत्याय, विनियोजित पूँजी की लागत से कम न हो।
(4) चालू सम्पत्तियों और चालू दायित्वों में संतुलन इस प्रकार बनाना चाहिए कि दिन-प्रतिदिन के दायित्वों को पूरा किया जा सके।
वार्तालाप में शामिल हों