स्क्रीन आधारित ट्रेडिंग सिस्टम - screen based trading system
स्क्रीन आधारित ट्रेडिंग सिस्टम - screen based trading system
ट्रेडिंग : एक्सचेंज के पास एक ऑनलाइन स्क्रीन आधारित ऑर्डर मैचिंग सिस्टम है जो पूरी तरह से फॉल्ट टॉलेरेंट (एफटी) स्ट्रेटस सर्वर पर होस्ट किया गया है। यह स्ट्रेटस सर्वर में लगातार प्रॉसेसिंग होती है जिससे उसकी उपलब्धता लगातार बनी रहती है। स्ट्रेटस सिस्टम की अतिरिक्त विषेशताओं में लॉकस्टेप तकनीक, फेलसेफ सॉफ्टवेयर और सर्विस आर्किटेक्चर शामिल है। एमएसईआई फ्रेमवर्क के अन्य घटक हाइ-एंड इंटेल पर होस्ट किए गए हैं। नेटवर्क को ज्यादा ग्राह्य बनाने के लिए कनेक्टिविटी के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं जैसे लीज्ड लाइन, वीसैट, आईएसडीएन और इंटरनेट (एसएसएल वीपीएन के माध्यम )। मजबूत तकनीकी इंफ्रास्ट्रक्चर से एक्सचेंज की संचालन क्षमता बढ़ती है
और इससे त्वरित गति से ऑर्डर रूटिंग, तत्काल कारोबार का एक्जिक्यूशन, ट्रेड रिपोर्टिंग, बाजार की सूचनाओं को भेजने और जोखिम प्रबंधन में सुविधा होती है।
ट्रेडिंग सिस्टम: एमएसआई का ट्रेडिंग सिस्टम ऑर्डर पर आधारित सिस्टम है। इसमें खरीदार और बिकवाल की पहचान बताई नहीं जाती क्योकि यह गुमनाम ऑर्डर मैचिंग सिस्टम है। ट्रेडिंग सिस्टम में दर्ज हुए ऑर्डर विभिन्न वैलिडेशन जरूरतों यानी अलग अलग मानकों के होते हैं जिसमें ट्रेडिंग पैरामीटर, टर्नओवर की सीमा जैसी कई
सीमाएं भी जरूरत के अनुरूप लागू की जाती हैं। जो ऑर्डर इस वैलिडेशन चेक में खरे नहीं उतरते उन्हें ट्रेडिंग
सिस्टम स्वीकार नहीं करता।
फ़्यूचर्स (वायदा) और विकल्प (ऑप्शंस) ट्रेडिंग प्रणाली, एक राष्ट्रव्यापी आधार पर स्क्रीन आधारित फ़्लोर-लेस ट्रेडिंग के लिए पूर्णतया स्वचालित ट्रेडिंग वातावरण और ऑनलाइन निगरानी और चौकसी (सर्विलांस ) मैकेनिक्रम प्रदान करती है। यह प्रणाली, ऑर्डर संचालित बाजार का समर्थन करती है और ट्रेडिंग संचालनों की पूर्ण पारदर्शिता
प्रदान
करती
है।
वार्तालाप में शामिल हों