उपयुक्त विपणन नीति का चुनाव करना - Selecting A Suitable Marketing Strategy
उपयुक्त विपणन नीति का चुनाव करना - Selecting A Suitable Marketing Strategy
एक फर्म के द्वारा प्रयोग की जाने वाली तीनों वैकल्पिक विपणन नीति में से कौन-सी नीति सबसे उपयुक्त है, यह निम्नांकित बातों पर निर्भर करती है
1) कम्पनी संसाधन (Company Resources) कम्पनी के संसाधन उसके विपणन नीति को प्रभावित करते हैं। जैसे कि यदि कम्पनी के साधन सीमित है, तो उनके लिए संकेन्द्रित विपणन नीति का प्रयोग अधिक उपयोगी होगा। विशाल वित्तीय साधनों की अवस्था में कम्पनी भेदित या अभेदित विपणन नीति का प्रयोग कर सकती है।
2) प्रतिस्पद्धी विपणन नीतियाँ (Competitive Marketing Strategies) प्रतिस्पद्धी निर्माताओं द्वारा प्रयुक्त विपणन नीतियाँ भी फर्म के विपणन नीति के चुनाव को प्रभावित करते हैं।
जैसे, यदि प्रतिस्पर्धी भेदित विपणन नीति का प्रयोग कर रहे हैं, अर्थात् उन्होंने बाजार को अनेक खण्डों में विभक्त किया है तो ऐसी स्थिति में फर्म को भी भेदित विपणन नीति का ही प्रयोग करना पड़ेगा। यदि फर्म अभेदित विपणन नीति का प्रयोग करती है तो उसे प्रतिस्पर्द्धा का सामना करने में कठिनाई होगी । तीव्र प्रतिस्पर्द्धा की अवस्था में भेदित या संकेन्द्रित विपणन नीति अधिक उपयुक्त होता है।
3) उत्पाद एकरूपता (Product Homogeneity) विभिन्न निर्माताओं द्वारा बनायी जाने वाली - वस्तुओं में पायी जाने वाली एकरूपता या भिन्नता भी विपणन नीति के चुनाव को प्रभावित करते हैं,
जैसे यदि सभी निर्माताओं के उत्पायद में समानता है तो फर्म अभेदित विपणन नीति का प्रयोग किया जाता है, जैसे नमका
4) बाजार एकरूपता (Market Homogeneity)- इसे ग्राहक एकरूपता भी कहते हैं। विपणन नीति का चुनाव इस बात पर भी निर्भर करता हैं कि ग्राहकों में कितनी समानताएँ है। यदि वस्तु का उपयोग करने वाले ग्राहकों की आवश्यकताओं, रुचियों, प्रेरणाओं आदि में समानता है। फर्म के लिए अभेदित विपणन नीति का प्रयोग उपयुक्त होगा।
5) जीवनचक्र में उत्पाद की अवस्था (Product Stage in the Life Cycle ) - एक व्यक्ति के समान ही उत्पाद का भी जीवन चक्र होता है। प्रत्येक उत्पाद सामान्यत: प्रस्तुतीकरण, विकास, परिपक्वता, पतन या अप्रचलन की अवस्थाओं से गुजरता है। विपणन नीति का चुनाव इस बात पर निर्भर करता है कि उत्पाद अपने जीवन चक्र की किस अवस्था से गुजर रहा है, जैसे प्रस्तुतीकरण की अवस्थात में अभेदित विपणन नीति का प्रयोग अधिक विपणन नीति, परिपक्वसता तथा पुराने उत्पाद की अवस्था में भेदित विपणन नीति का प्रयोग अधिक उपयुक्त होता है।
वार्तालाप में शामिल हों