शेयर बाजार - Share Market
शेयर बाजार - Share Market
मानव अपने लिए वर्तमान के साथ-साथ भविष्य को भी कुछ सिमा तक सुरक्षित रखना चाहता हैं। इसी स्वभाव के कारण वह भावी मौद्रिक अवश्यक्ताओं के लिये कुछ सीमा तक वर्तमान आय में थोड़ी-थोड़ी बचते करता है। इन
बचतों को वह कहीं न कहीं विनियोग करता है। इन बचतों को विनियोग करने के विभिन्न तरीके निम्न हो सकते है
'बैंक में जमा करना
'बहुमूल्य धातुएं, जमीन आदि में विनियोग करना
सरकारी व गैर सरकारी प्रतिभूतियों (अंशों, ऋण पत्रों एवं बॉन्ड्स) में निवेश करना प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय जिस बाजार में किया जाता है, उसे "शेयर बाजार" कहते हैं। अन्य शब्दों में जिस
बाजार में सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिभूतियों (अंश, ऋण पत्र, बॉण्ड्स आदि) का क्रय-विक्रय बिचौलियों (Brokers) के माध्यम से निर्धारित नियमों के तहत किया जाता है एवं जहां अंशों एवं ऋणपत्रों के बाजार मूल्यों का नियमित रूप से खुलासा किया जाता है, उसे ^ शेयर बाजार^ कहते हैं। पाइले के अनुसार ^शेयर बाजार ऐसे स्थान हैं, जहाँ इन बाजारों में सूचीबद्ध प्रतिभूतियों का निवेश या सट्टे के लिए क्रय-विक्रय किया जाता है?
शेयर बाजार की विशेषताएं ( Stock market features ):
शेयर बाजार में विभिन्न प्रकार की सरकारी एवं गैर-सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय होता हैं।
शेयर बाजार में यह क्रय-विक्रय पंजीकृत दलालों के माध्यम से निवेशकों एवं सट्टेबाजों द्वारा किया जाता हैं | शेयर बाजार व्यक्तियों के पंजीकृत संघ होते हैं।
शेयर बाजार के कार्यों पर सेबी का पूर्ण नियंत्रण होता हैं।
शेयर बाजार के कार्य ( Stock market work )
शेयर बाजार की सबसे महत्वपूर्ण कार्य विभिन्न प्रतिभूतियों के लेन-देन की व्यवस्था करना |
यह निवेशकर्ताओं एवं कम्पनियों को प्रतिभूतियों के क्रय-विक्रय करने की सुविधा एवं प्लेटफार्म प्रदान करना है| • शेयर बाजार दैनिक आधार पर विभिन्न प्रतिभूतियों की कीमतों से अवगत कराता है
ताकि विभिन्न निवेशकर्ताओं को मुल्यों की सही जानकारी रहे । इसके अलावा यह विभिन्न प्रकाशनों द्वारा विभिन्न इच्छुक पक्षकारों को अन्य कई महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध कराता है।
शेयर बाजार विभिन्न प्रतिभूतियों के लेन-देन के विभिन्न नियमों, उपनियमों आदि का निर्धारण करते हैं। ताकि प्रतिभूति व्यवहार उचित प्रकार से एवं सुरक्षित तरीके से हो सकें।
ये बाजार विभिन्न प्रतिभूतियों में क्रय-विक्रय की सुविधा प्रदान कर निवेशकों एवं कम्पनियों को तरलता प्रदान करने का कार्य करते हैं।
• शेयर बाजार सूचिबद्ध कम्पनियों के अंतिम लेखों का निरीक्षण भी करते हैं, ताकि उसके अंशों के निर्गमन के
समय निवेशकों के हितों की अनदेखी न हो |
वार्तालाप में शामिल हों