सामाजिक मीडिया विपणन - social media Marketing

सामाजिक मीडिया विपणन - social media Marketing


संगठनों के एकीकृत विपणन संचार योजनाओं का एक नवीन घटक है। एकीका विपणन संचार अपने लक्षित बाजारों से जुड़ने के लिए संगठनों द्वारा पालन किया जा रहा एक सिद्धांत है। एकीकृत विपणन संचार ग्राहक केंद्रित संदेश तैयार करने के लिए मिश्रित प्रचार तत्व यथा विज्ञापन व्यक्तिगत बिक्री, जनसंपर्क, प्रचार, प्रत्यक्ष विपणन और बिक्री प्रोत्साहन को समन्वित करता है। पारंपारिक विपणन संचार मॉडल में सामग्री आवृत्ति, समय, संगठन द्वारा संचार माध्यम एक बाहरी एजेंट यानी विज्ञापन एजेन्सियाँ, विपणन अनुसंधान फर्म और जनसंपर्क फर्म के सहयोग के साथ हैं। फिर भी सामाजिक मीडिया के विकास ने ग्राहकों के साथ संगठनों की संप्रेषण पद्धति को प्रभावित किया है।

वेब 2.0 के उद्भव में इंटरनेट लोगों को ऑनलाइन सामाजिक और व्यापार संबंध बनाने सूचना साझा करने और परियोजनाओं पर सहयोग करने के लिए उपकरणों का एक सेट उपलब्ध करता है।


सामाजिक मीडिया विपणन कार्यक्रम आमतौर पर ऐसी सामग्री तैयार करने के प्रयासों पर केंद्रित हैं, जो ध्यान आकर्षित करें, ऑनलाइन संवाद स्थापित करें और उपभोक्ताओं को अपने सामाजिक नेटवर्क के साथ उन्हें साझा करने के लिए प्रोत्साहित करें। संदेश उपयोग कर्त्ता से उपयोग कर्त्ता के बीच फैलता है और संभवत: प्रति ध्वनित होता है क्योंकि यह ब्रांड या कंपनी के बजाय एक विश्वसनीय स्रोत से आ रहा है।

सामाजिक मीडिया एक ऐसा मंच बन गया है, जो आसानी से इंटरनेट तक पहुँच रखने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए सुलभ है।


मंच :- सामाजिक मीडिया विपणन ग्राहक की मदद के लिए अतिरिक्त माध्यम, ग्राहक और प्रतिस्पर्धी अंतर्दृष्टि पाने का साधन और ऑनलाइन उनकी प्रतिष्ठा के प्रबंधन की विधि उपलब्ध कराते हुए संगठन और व्यक्तियों को लाभ पहुँचाता है। उसकी सफलता के लिए महत्वपूर्ण कारक है प्रासंगिकता, जो मूल्य वह प्रदान करता है और उस नींव की मजबूती जिस पर निर्मित है। एक मजबूत नींव एक आधार या मंच तैयार करता है. जिस पर संगठन अपनी सूचना को केंद्रीकृत करके और लेख व प्रेस विज्ञाप्तियों के प्रकाशन जैसे अन्य सामाजिक मीडिया प्रणालियों के माध्यम से अपने हाल के विकास की और ग्राहकों को निर्देशित कर सकते। सबसे लोकप्रिय मंचों में शामिल हैं


1. Face Book (फेसबुक)


2. You tube ( यूट्यूब)


3. LinkedIn (लिंक्डइन)


4. Twitter ( ट्विटर)


5. My Space (माई स्पेस) तथा अन्य


एक मजबूत नींव का लक्ष्य एक ऐसे मंच का निर्माण है जो अपने ग्राहकों को संगठन के साथ संप्रेषण का मौका देते हुए उन्हें आकर्षित करता है और समर्थ बनाता है। संगठन सामाजिक मीडिया का उपयोग कैसे करते हैं :


संगठनों द्वारा विपणन के लिए अधिक प्रभावी रूप से सामाजिक मीडिया का उपयोग करने के लिए उन्हें यह समझना और स्वीकार करना होगा कि उभरते मंच वर्तमान विपणन पहल के प्रतिस्थापन के बजाय, उनके समग्र विपणन साधनों के अनुपूरक और विस्तार हैं। वे लक्ष्य जिनके लिए सामाजिक मीडिया का इस्तेमाल किया जा सकता है।


1. ग्राहक सेवा उदाहरणार्थ ग्राहकों की शिकायतों पर सीधी प्रतिक्रिया


2. प्रसारण अद्यतनीकरण घोषणाएँ समाचार उदाहरण- अतिरिक्त जनसंपर्क संसाधन


3. प्रचार


4. संगठन पर पर्दे के पीछे एक नजर


5. विज्ञापन


संगठनों की सफलता के लिए सामाजिक मीडिया हेतु अपने लक्ष्यों को परिभाषित करने की जरूरत हैं मंचों के बीच लक्ष्य भिन्न हो सकते है। उदाहरण के लिए ग्राहक सेवा और प्रसारण अद्यतनीकरण के लिए Face Book का इस्तेमाल किय जा सकता है, जबकि प्रचार के लिए ट्विटर का उपयोग हो सकता है। ट्यूब संगठन के परदे के पीछे का नजारा दिखा जा सकता है।