भारतीय वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य - Some important facts related to the Indian financial system

भारतीय वित्तीय व्यवस्था से जुड़े कुछ महत्त्वपूर्ण तथ्य - Some important facts related to the Indian financial system


भारत में वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल से 31 मार्च तक होता है। रिजर्व बैंक भारत का केन्द्रीय बैंक है, इसका मुख्यालय मुंबई में है। भारतीय रिज़र्व बैंक का लेखा वर्ष 1 जुलाई से 30 जून है।


भारत में मौद्रिक निति एवं साख नीति रिज़र्व बैंक द्वारा ही बनायी जाती है और लागू की जाती है। भारत के विदेशी


व्यापार से सम्बंधित आंकड़े भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा एकत्रित तथा प्रकाशित होते है। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा बैंक दर में कमी के कारण बाजार में तरलता में वृद्धि होती है।


सार्वजनिक बैंकों में भारतीय स्टेट बैंक समूह सबसे बड़ा है जो कुल बैंक जमा का लगभग 29% का नियंत्रण किया जाता है। राष्ट्रीय कृषि तथा ग्रामीण बैंक देश में कृषि एवं ग्रामीण विकास हेतु वित्त उपलब्ध कराने वाली शीर्ष संस्था है।


भूमि विकास बैंक मूलतः दीर्घकालीन साख उपलब्ध कराने वाली संस्था है भूमि विकास बैंक का आरम्भ भूमि बंधक बैंक के रूप में 1919 ई. में हुआ था। भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना 1 फेब्रुअरी 1964 ई. में हुआ था। माइक्रो फाइनेंस की बढ़ती हुई माँग एवं उपयोगिता को देखते हुए इसके विनियमित विकास बैंक के लिए राष्ट्रीय कृषि ग्रामीण विकास बैंक को नियामक निकाय बनाने का सरकार का विचार है।

भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण द्वारा बीमा कंपनी पर नियंत्रण किया जाता है और उनकी गतिविधियों पर नजर रखता है। 


मुख्य वित्तीय संस्थान:


1. इम्पीरीअल बैंक ऑफ इंडिया


2. भारतीय रिजर्व बैंक


3. भारत के औद्योगिक वित्त निगम


4. औद्योगिक विकास बैंक ऑफ इंडिया


5. भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी)


6. भारत का सामान्य बीमा 7. भारतीय स्टेट बैंक


8. औद्योगिक रिकन्स्ट्रक्शन बैंक ऑफ इंडिया (आईआरबीआई) अब (औद्योगिक निवेश बैंक ऑफ इंडिया)


9. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)


10. लघु उद्योग विकास बैंक ऑफ इंडिया (एसआईडीबीआई)


11. राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) 


12. यूनिट ट्रस्ट ऑफ इंडिया (यूटीआई)


13. जोखिम पूंजी और प्रौद्योगिकी वित्त निगम लिमिटेड (आरसीटीसी)


14. टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट एंड इंफॉर्मेशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीडीआईसीआई)


15. पर्यटन वित्त निगम निगम लिमिटेड (टीएफसीआई)


16. शिपिंग क्रेडिट एंड इंवेस्टमेंट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एससीआईसीआई )


17. डिस्काउंट और फाइनेंस हाउस ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफएचआई)


18. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक