व्यूह रचना एवं संगठन ढांचा - strategy and organization structure

व्यूह रचना एवं संगठन ढांचा - strategy and organization structure


व्यूह रचना एव संगठन ढाँचा आशय एव परिभाषा


व्यूह रचना और संगठन ढाचा का पारस्पर सबंध होता है। जिस प्रकार की रणनीति बनायीं जाती है ठीक उसी के अनुरूप संगठन ढाचा तैयार किया जाता है । जिससे क्रियात्मक प्रबंध सुचारू रूप से अपने कायम लक्ष की और अग्रेसन हो सके।


किसी भी संगठन की सरचना एवं उसकी व्यूह रचना में निकटतम सबंध होता है। कोई भी लागु की जाने वाली व्यूह रचना के अनुसार ही संगठन की रचना बनाई जाती है। सही मने तो संगठन रचना एक लक्ष प्राप्त करने के लिए एक बुनियादी ढाचा है।

एक संगठन में सर्वाधिक उपयुक्त साध्य वे उधेश है जिनके लिए उद्यम विद्यमान है तथा जो इसकी व्यूह रचना द्वारा प्रगट होता है। व्यूह रचना एवं संगठन में सहयोग एव समन्वय के बिना एक संगठन वांछित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकता तथा भ्रम के साथ गलत दिशा में जा सकता है। यदि एक संगठन अपनी व्यूह रचना में परिवर्तन करता है तो उसी के अनुरूप संरचना में परिवर्तन करना आवश्यक हो जाता है।


केनन ने अपने शोध अनुभव के बाद यह बताया की न तो व्यूहरचना और न ही संरचना का स्वतंत्र निधारण किया ज सकता है। यदि व्यूह रचना के बिना संरचना नहीं की जा सकती है तो संरचना के बिना उपयुक्त व्यूह रचना भी सफल नहीं हो सकती है। अतः संरचना एव व्यूह रचना में निकटम सबंध होता है जो एक दुसरे पे पूर्णता निर्भर होते है।