विज्ञापन एजेंसी की संरचना - Structure of Advertising Agency

विज्ञापन एजेंसी की संरचना - Structure of Advertising Agency


 विज्ञापन एजेंसियाँ अपने कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अपने संगठन को निम्न पाँच भागों में बाँट देती है, जिससे उनके कार्यों में अच्छा तालमेल रहता है


1. निर्माण सेवा विभाग :- इस विभाग का कार्य विज्ञापन प्रतिलिपि तैयार करना है। यह विभाग रेडियों एवं टेलीविजन के लिए संवाद तैयार करता है। इस विभाग में लेखक कलाकार आदि होते हैं।


2. विपणन सेवा विभाग :- यह विभाग विपणन संबंधी सेवाएँ प्रदान करती है,

जैसे अनुसंधान यह अनुसंधान उपभोक्ता वस्तु एवं बाजार आदि के लिए किए जाते हैं। यह विभाग अपने ग्राहकों के लिए विज्ञापन माध्यम का भी चुनाव करता है।


3. लेखा सेवा विभाग :- यह विभाग विज्ञापन की प्रति अपने ग्राहकों के पास भेजकर स्वीकृति लेता है तथा विपणन विभाग जो विज्ञापन माध्यम चुनकर भेजता है उसको प्रेषित कर देता है। 


4. प्रबन्ध एवं वित्त विभाग : इस विभाग को आन्तरिक सेवा विभाग भी कहते है। यह विभाग संस्था की तरफ से दी गयी सेवाओं के लिए अपने ग्राहकों के पास बिल बनाकर भेजता है तथा पारिश्रमिक वसूल करता है।


5. व्यापार प्राप्त करने वाला विभाग :- यह विभाग बहुत ही महत्वपूर्ण विभाग होता है। इसका काम संस्था के लिए व्यापार प्राप्त करना है। इस कार्य के लिए इस विभाग के कर्मचारी संभावित ग्राहकों से संपर्क स्थापित करके व्यापार प्राप्त करते है।