भुगतान का संतुलन - Balance of Payments
भुगतान का संतुलन - Balance of Payments
भुगतान सन्तुलन से अभिप्राय (Meaning of Balance of Payments):
भुगतान संतुलन एवं नियत समय में किसी देश द्वारा शेष विश्व से हुए लेन-देन का सुव्यवस्थित विवरण है। एक देश द्वारा राष्ट्रीय सीमाओं से पार किये जाने वाले भुगतान एवं प्राप्तियाँ उस देश के भुगतान सन्तुलन खाते में प्रविष्ट किये जाते है।
किसी देश के भुगतान संतुलनकी मदें सामान्यतः वस्तु व सेवाओं के चालू खाते एवं हस्तान्तरण भुगतान व पूँजी खाते द्वारा प्रदर्शिन होती है। चालू खाते के अधीन वाणिज्यिक वस्तुओं के आयात-निर्यात तथा साधन सेवाओं या अदृश्य मदों के लेन-देन सम्मिलित किये जाते है। पूँजी खाते में उल्लिखित प्रविष्टियां ऐसी मदों को समाहित करती है जो किन्हीं देशों के निपटानों में शेष, विश्व के सापेक्ष होने वाले परिवर्तनों को प्रकट करता हैं।
वार्तालाप में शामिल हों