निवेश के प्रकार - type of investment

निवेश के प्रकार - type of investment


1. स्वायत्त निवेश (Autonomous Investment) एक ऐसा निवेश / इन्वेस्टमेन्ट जो आय में वृद्धि या घटाव के साथ नहीं बदलता, सवायत्त निवेश कहलाता है। यह सन्दर्भित करता है उन निवेश को जो घर, सार्वजनिक इमारत, सड़क, और अन्य भूमिकारूप व्यवस्था (Infrastructure ) पे किया जाता है। इस तरह का निवेश आम तौर पर सरकार करती है।


2. इंड्यूसेड निवेश (Induced Investment) निवेश जो आय (Income) में बदलाव के साथ बदलता रहता है, इनडीउस निवेश / इंवेस्टमेंट कहलाता है। इस प्रकार का निवेश सकारात्मक रूप से आय के स्तर से जुड़ा हुआ होता है अर्थात अधिक आय स्त्रोत के समय अधिक निवेश किया जाता है और कम आय स्रोत के समय कम निवेश |


3. वित्तीय निवेश (Financial Investment) वित्तीय उपकरणों में किए जाने वाले निवेश को हम वित्तीय निवेश कहते है, जैसे की नए और पुराने शेयर्स, बांड इत्यादि। ध्यान रहे कि मौजूदा उपकरणों जैसे पुराने शेयर या पुराने बांइस के खरीद के लिए प्रयोग किया जाने वाला धन निवेश नहीं कहलाता।


4. वास्तविक निवेश (Actual Investment) जो निवेश औद्योगिक संयंत्र तथा औद्योगिक उपकरणों, सार्वजनिक उपयोगिताओं के खरीद जैसे स्कूल, रोड रेलवे इत्यादि में किया जाए, वास्तविक निवेश कहलाता है। इसका सीधा असर रोज़गार सृजन और आर्थिक विकास पे पड़ता है।


5. प्लांड निवेश (Planned Investment) अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में एक योजना के तहत एक विशिष्ट लक्ष्य के साथ अगर निवेश किया जाए, तो वह प्लांड निवेश कहलाया जाएगा। इससे इनटेनडेड इनवेस्टमेंट (Intended Investment) भी कहा जाता है।


6. अनप्लांड निवेश (Unplanned Investment) जैस की नाम से ही स्पष्ट है, ऐसा निवेश जो किसी


योजना के साथ ना किया जाए, अनप्लांड निवेश कहलाता है। इस निवेश के अंतर्गत निवेशक का कोई विशिष्ट लक्ष्य हो ऐसा अनिवार्य नहीं होता।


7. कुल निवेश (Total Investment) धनराशि का पूरा हिस्सा जो नयी संपत्ति के निर्माण में लगाया जाए


जैसे: कार्यशाला एवं यन्त्र, कारखाना तथा ईमारत, कुल निवेश के श्रेणी में आता है।


8. शुद्ध निवेश (Net Investment)


एक निश्चित अवधि के अंतर्गत (आमतौर पर एक साल) कुल निवेश को अगर कुल पूँजी से हटा दिया जाए तो जो रकम बचेगी, उसे शुद्ध निवेश कहा जाएगा। आमतौर पर लोगो को लगता है की निवेश करना पेचीदा काम है, परन्तु इसकी सही जानकारी के साथ, आप अपने आवश्यकतानुसार सही जगह निवेश कर सकते है।