औपचारिक संगठन के लाभ - Advantages of Formal Organization
औपचारिक संगठन के लाभ - Advantages of Formal Organization
(i) उत्तरदेयता निर्धारण में आसानीः सभी कर्मचारियों के अधिकार एवं उत्तरदायित्व निश्चित होने के कारण अकुशल कर्मचारियों को शीघ्र पकड़ा जा सकता है और उन्हें उत्तरदायी ठहराया जा सकता है।
(ii) कार्यों का दोहराव नहीं होता औपचारिक संगठन में सब कुछ व्यवस्थित ढंग से चलता है और किसी भी कार्य के छूट जाने या कोई कार्य अनावश्यक रुप से एक से अधिक बार होने की संभावना समाप्त हो जाती है।
(iii) आदेश की एकता संभव अधिकतर श्रृंखला स्थापित होने के कारण आदेश की एकता के सिद्धांत का पालन करना संभव है।
(iv) लक्ष्यों को प्राप्त करने में आसानी औपचारिक संगठन के अंतर्गत समन्वय स्थापित होने, सभी भौतिक एवं मानवीय साधनों का अनुकूलतम उपयोग होने के कारण संस्था के लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।
(v) संगठन में स्थिरता : सभी व्यक्ति अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में रहते हुए तथा नियमों का पालन करते हुए कार्य करते हैं। परिणामतः उनमें अच्छे संबंध स्थापित होते हैं. और संगठन में स्थिरता आती है।
औपचारिक संगठन की सीमाएं निम्नलिखित हैं:
काम में देरी: प्रत्येक कार्य के नियमबद्ध होने के कारण कार्य में अनावश्यक देरी होती है ।
(ii) पहल- क्षमताः इस संगठन में कर्मचारियों को वैसा ही करना पड़ता है जैसा उनको निर्देश दिया जाता है और उनको कुछ सोचने को नहीं मिलता। अतः उनकी पहल- क्षमता में कमी आ जाती है।
(iv) संबंधों का यंत्रीकरणः विभिन्न व्यक्तियों के संबंधों को परिभाषित करके उन्हें इस प्रकार जकड़ दिया जाता है कि चाहते हुए भी अन्य लोगों के ज्ञान एवं अनुभव का लाभ नहीं उठाया जा सकता।
वार्तालाप में शामिल हों