अनौपचारिक संगठन के लाभ - Advantages of Informal Organization

अनौपचारिक संगठन के लाभ - Advantages of Informal Organization


अनौपचारिक संगठन के लाभ निम्नलिखित हैं:


प्रभावपूर्ण संदेशवाहन : निर्धारित मार्ग न होने के कारण यह संदेशवाहन की एक प्रभावपूर्ण पद्धति है। इसके माध्यम से संदेश अतिशीघ्र एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुचाए जा सकते हैं।


(ii) सामाजिक आवश्यकताओं की पूर्तिः अनौपचारिक संगठन में समान विचार रखने वाले व्यक्ति अपना-अपना समूह बना लेते हैं।

समूह के सभी सदस्य संगठनात्मक व व्यक्तिगत मुद्दे पर एक-दूसरे का साथ देते हैं। इससे उन्हे कार्य संतुष्टि प्राप्त होती है और संगठन के भाईचारे की भावना में वृद्धि होती है।


(iii) संगठनात्मक उद्देश्यों की पूर्तिः यहां औपचारिक संगठन के दबाव से राहत मिलती है । अनौपचारिक संगठन में अधीनस्थ बिना किसी डर के अपनी बात अपने अधिकारियों के आगे कह देते हैं जिससे अधिकारियों को उनकी कठिनाइयों को जानने में सहायता मिलती है और सभी समस्याओं का तुरन्त समाधान निकल आता है।


सरलता से समस्याएं दूर होने से संगठनात्मक उद्देश्यों को प्राप्त करने में आसानी रहती है।