प्रदर्शन पर आधारित मुआवजा प्रोग्राम के लाभ - Benefits of a performance-based compensation program

प्रदर्शन पर आधारित मुआवजा प्रोग्राम के लाभ - Benefits of a performance-based compensation program


प्रदर्शन पर आधारित मुआवजा प्रोग्राम के द्वारा कर्मचारी अधिक मेहनती बनते है तथा पर्यवेक्षण की आवश्यकता की कम पड़ती है। इस प्रकार इन प्रोग्रामों के द्वारा लागत भी कम आती है। इस प्रोग्राम के अन्य लाभ निम्नलिखित है।


(क) अभिप्रेरणा- प्रदर्शन के आधार पर मुआवजा प्रोग्राम कर्मचारियों को अंदर अधिक कार्य करने की प्रेरणा उत्पन्न करता है। कर्मचारी अधिक मन लगाकर लगन से कार्य करते हैं।


(ख) स्वतंत्र प्रदर्शन के आधार पर मुआवजा योजना के अंतर्गत कर्मचारी अपने कार्यों को खुलकर स्वतंत्रता से कर सकते हैं क्योंकि सभी का उद्देश्य अधिक से अधिक कार्य करना होता है

इसलिए प्रबंधक या मालिक को कर्मचारियों पर नजर नहीं रखनी पड़ती।


(ग) उच्च जीवन स्तर कर्मचारियों द्वारा कार्य अधिक किए जाने के कारण ज्यादा भुगतान मिलने पर उनकी आय में वृद्धि होने से जीवन स्तर भी ऊंचा होता है।


(घ) कर्मचारियों की आय में वृद्धि संगठन द्वारा सही रूप से मुआवजे प्रदान करने पर कर्मचारियों की आय में वृद्धि होगी। कर्मचारी अपने तथा अपने परिवार को ज्यादा सुविधाएं प्रदान करवा पाएगें।


(ङ) स्थिरता - कर्मचारी यदि मुआवजे प्राप्त कर अपने कार्यक्षेत्र से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे तो वह उसी संगठन में लंबे समय तक बने रहे तथा किसी और संगठन में जाने का विचार भी नहीं करेंगे इस प्रकार संगठन में स्थिरता बनी रहेगी।


(च) पर्यवेक्षण में कमी- संगठन में प्रदर्शन के आधार पर मुआवजा मिलने पर कर्मचारी प्रेरित होकर अधिक कार्य व कुशलतापूर्वक कार्य करते हैं क्योंकि उन्हें यह पता होता है कि अधिक कार्य द्वारा ही वे मुआवजा प्राप्त कर पाएगें। इस प्रकार कर्मचारियों के कार्यों को बार-बार जांचने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी व पर्यवेक्षण की लागत कम होगी।

(छ) कार्य संतुष्टि - कर्मचारियों को कार्य से संतुष्टि तभी ही मिलती है जब उनके कार्यों के लिए उन्हें उचित पुरस्कार दिए जाए। प्रदर्शन के आधार पर मुआवजा प्राप्ति प्रोग्राम के अंतर्गत कार्य के परिणामस्वरूप अधिक भुगतान मिलने पर उन्हें कार्य संतुष्टि प्राप्त होती है।