मुआवजा प्रदान करने के दृष्टिकोण - compensation approach

मुआवजा प्रदान करने के दृष्टिकोण - compensation approach


मुआवजे प्रदान करने के दो दृष्टिकोण हो सकते है। पहला संगठन का दृष्टिकोण व दूसरा कर्मचारियों का दृष्टिकोण। कर्मचारियों का दृष्टिकोण व संगठन व संगठन का दृष्टिकोण भिन्न हो सकते है। संगठन कार्य अधिक लेकर उत्पादन में बढोतरी या कर्मचारियों की स्थिरता आदि दृष्टिकोण रख सकता है। जबकि कर्मचारी वित्तीय लाभों संगठन के उद्देश्यों की प्राप्ति आदि के दृष्टिकोण में मुआवजों की अपेक्षा करते हैं।


मुआवजा प्रदान करने का दृष्टिकोण


संगठनात्मक दृष्टिकोण


• कार्यों के लिए पुरस्कार


• मौद्रिक व अमौद्रिक रूप


• कर्मचारी अनुबंध की अवधि


कर्मचारी दृष्टिकोण


• आजीविका


• अभिप्रेरणा


• निष्पक्षता


मुआवजा


• संगठन के उद्देश्य प्राप्ति के

कार्य मूल्यांकन, भागीदारी व प्रदर्शन


लिए प्रतिबद्धता


कानूनी अनुपालन


संगठनात्मक दृष्टिकोण


मुआवजा से अभिप्राय मानव संसाधन प्रबंधन के उस भाग से है जिसका उद्देश्य नियोजन, संगठन व नियंत्रण के साथ-साथ कर्मचारियों को अच्छा व बेहतर कार्य करने पर पुरस्कृत किया जाता है।

कर्मचारियों को कुशलतापूर्वक व अधिक कार्य करने के लिए विभिन्न मुआवजों द्वारा प्रेरित किया जाता है। कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवजे वित्तीय या अवित्तीय दोनों प्रकार के हो सकते है। संगठन के दृष्टिकोण से मानव संसाधन सबसे मूल्यावान संपति के रूप में भी समझे जा सकते है तथा एक खर्च या व्यय के रूप में भी संगठन के दृष्टिकोण से मुआवजें प्रदान करने के निम्नलिखित कारण या रूप हो सकते है।


(क) कार्यों के लिए पुरस्कार- मुआवजे कर्मचारियों को दक्षतापूर्ण कार्यों को करने पर, अधिक कार्य करने पर दिए जाते है। उन्हें मुआवजें पुरस्कार के रूप में दिए जाते है।

कर्मचारियों द्वारा की गई मेहनत उनकी शिक्षा, उनकी दक्षताओं व योग्यताओं के परिणाम स्वरूप वह मुआवते प्राप्त करते हैं। इस प्रकार संगठन कर्मचारियों को उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए उन्हें पुरस्कार प्रदान करते हैं।


(ख) मौद्रिक व अमौद्रिक रूप- मुआवजे मौद्रिक रूप व अमौद्रिक रूप दोनों के हो सकते है। संगठन द्वारा कई बार अधिक कार्य या बेहतर कार्य करने पर वित्तीय पुरस्कार जैसे- बोनस प्रति उत्पाद की दर से मूल्य प्रदान करना, नकद ईनाम आदि कई बार अवित्तीय पुरस्कार जैसे- अंश प्रदान करना, संगठन में उत्पादित उत्पाद पुरस्कार स्वरूप देना, प्रबंधन में भागीदारी प्रशंसा पत्र प्रदान करना आदि जैसे पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।


(ग) कर्मचारियों की अनुबंध की अवधि - कर्मचारी के साथ संगठन के अनुबंध में भी कई बार इस बात का वर्णन किया जाता है कि यदि संगठन में कर्मचारियों एक नीति के अनुसार कार्य करेगा और नीति में कार्य की अवधि समय या संख्या का वर्णन होता है। इससे अधिक कार्य करने पर, कर्मचारी को मुआवजें प्रदान किए जाते हैं।


(घ) कार्य मूल्यांकन, भागीदारी व प्रदर्शन- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारी के कार्यों का प्रदर्शन भी मुआवजे निर्धारण करता है। कर्मचारियों के द्वारा किए गए कार्यों को मूल्यांकन किया जाता है। यदि कर्मचारी को प्रदान किए जाने वाले वेतन के अनुरूप उनके द्वारा किए गए कार्यो की अपेक्षा बहुत कम है

तो इससे कर्मचारी संगठन के प्रति नकारात्मक दृष्टिकोण रखेगें। इसलिए उनके कार्यों के अनुरूप मूल्यांकन कर उचित वेतन प्रदार किए जाते है उन्हें निर्णयों में भागीदारी भी दी जा सकती है।


(ङ) कानूनी अनुपालन संगठन को कर्मचारियों का वेतन व मुआवजे प्रदान करने के लिए कानून के द्वारा बनाए गए अधिनियमों का भी पालन करना आवश्यक होता है। सरकार ने कई अधिनियम जैसे न्यूनतम मजदूरी अधिनिमय 1948 मजदूरी भुगतान अधिनियम 1936, बोनस भुगतान अधिनियम 1976, कर्मचारी मुआवजा अधिनियम 1923, आदि बनाए है। संगठन को सरकार के आदेशों के अनुरूप मुआवजे घोषित करने होते है।


कर्मचारी दृष्टिकोण


एक संगठन में कर्मचारियों के दृष्टिकोण के अनुसार मुआवजा उनके द्वारा किए गए कार्यों का मूल्य उनके द्वारा दिए गए व्यक्तिगत सहयोगों, त्यागों तथा उनके द्वारा बेहतर प्रदर्शन का मूल्य होता है। एक संगठन के द्वारा कर्मचारियों को मुआवजें कर्मचारियों की कार्य कुशलता, समानता तथा कानूनी नियमनों के अंतर्गत दिए जाने चाहिए। मुआवजे प्राप्त होने के लिए कर्मचारी दृष्टिकोण निम्नलिखित होते है-


(क) आजीविका - कर्मचारियों के अपने दिन-प्रतिदिन के खर्चे को केवल वेतन द्वारा पूर्ण करना कठिन होता है। इसलिए अधिक कार्यों को करने के पश्चात् वह मुआवजे प्राप्त कर सकते है तथा अपनी आजीविका बहुत अच्छे से चला सकते हैं।


(ख) अभिप्रेरणा - मुआवजे कर्मचारियों के दृष्टिकोण से अभिप्रेरणा का स्त्रोत भी होते है। अधिक कार्य कर वह मुआवजे प्राप्त करेंगे। यह सोच उन्हें अधिक से अधिक कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

(ग) निष्पक्षता - कर्मचारियों द्वारा मुआवजे प्राप्त करने के नियमों का जो कर्मचारी कार्यों के संगठन के नियमों के अनुसार नहीं करने तथा वह मुआवजे प्राप्त नहीं कर पाते है। इस प्रकार मेहनती व कुशल कर्मचारी अपने कार्यों का मूल्य निष्पक्षता से प्राप्त कर पाते हैं।


(घ) संगठन के उद्देश्य प्राप्ति के लिए प्रतिबद्धता- कर्मचारी कई बार संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों को पूर्ण रूप से समझकर संगठन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करते हैं। वह अपने आप को व्यक्तिगत रूप से संगठन के साथ पूर्ण रूप से जुडा हुआ समझते हैं। इस प्रकार संगठन के उद्देश्य सफलता पूर्वक पाने पर उन्हें भी संगठन से मुआवजों की प्राप्ति होती है।