एक प्रवासी के लिए मुआवजा योजना - compensation plan for an expatriate
एक प्रवासी के लिए मुआवजा योजना - compensation plan for an expatriate
प्रवासी- वह व्यक्ति जो अपने देश से दूसरे देश में कार्य करने के लिए जाता है प्रवासी कहलाता है।
मुआवजा प्रक्रिया- अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा योजना के अंतर्गत ये तत्व शामिल हो सकते है।
प्रोत्साहन राशि को केंद्रीयकरण और विकेंद्रीयकरण
• पेंशन व अन्य लाभों को संतुलित करना
अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति के लिए प्रदर्शन मेट्रिक्स निर्धारित करना ।
• क्रियाओं को आउट सोर्स करना।
• कार्य के वातावरण के अनुसार लागत निर्धारित करना ।
अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों के प्रकार
अधिकतर संगठनों के पास तीन प्रकार कर्मचारी कार्य करते है-
(1) प्रवासी।
(2) अपने देश के लोग / स्थानीय देश के नागरिक ।
(3) तीसरे देश के नागरिक
(1) प्रवासी - एक ऐसे देश का नागरिक जहां संगठन का मुख्यालय स्थित हो। प्रवासी वह कर्मचारी होते है जिन्हें अन्य देशों में कार्य सौपा जाता है।
(2) स्थानीय देशों के नागरिकों से अभिप्राय वह लोग है जो कम्पनी की सहयोगी या एक ब्रांच के उपस्थित देश के हो उदाहरण- श्रीलंका का एक नागरिक, कोलंबों में एक भारतीय कम्पनी का कर्मचारी हो। स्थानीय नागरिक को कर्मचारी रखने के कई लाभ होते है जैसे- (क) उनकी लागत एक प्रवासी से कम होगी।
(ख) वह स्थानीय भाषाओं में दक्ष होगा।
(ग) उससे पहले का अंतर्राष्ट्रीय संगठन में कार्य करने का अनुभव रहा हो तो वह कम्पनी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा।
(3) तीसरे देश के नागरिक ये कर्मचारी न तो मूल देश के नागरिक होते है व न ही मेजबान देश के ।
वार्तालाप में शामिल हों