उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन की परिभाषा - Definition of Management by Objectives

उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन की परिभाषा - Definition of Management by Objectives


उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन की परिभाषाएँ निम्न प्रकार हैं :-


0 पीटर. एफ. ड्रकर के अनुसार, "उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन एक प्रणाली है जिसके अंतर्गत सम्पूर्ण व्यवसाय, विभागीय एवं व्यक्तिगत प्रबंधक के स्तर पर उद्देश्यों का निर्धारण करके व्यक्तिगत प्रबंधक एवं सम्पूर्ण उपक्रम दोनों की कार्यकुशलता में वृद्धि की जाती है ।"


(ii) जार्ज. एस. ओडिओर्न के अनुसार, " उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन की पद्धति का वर्णन एक ऐसी प्रक्रिया के रूप में किया जा सकता है जिसके द्वारा संगठन के वरिष्ठ एवं अधीनस्थ प्रबंधक सामूहिक रूप से उसके सामान्य लक्ष्यों को निर्धारित करते हैं,

प्रत्येक से अपेक्षित परिणामों के संदर्भ में व्यक्तिगत उत्तरदायित्व के मुख्य क्षेत्रों को परिभाषित करते हैं तथा उस इकाई को संचालित करने एवं प्रत्येक सदस्य के योगदान के मूल्यांकन हेतु इन मापदंडों को मार्ग-दर्शन के रूप में प्रयोग करते हैं।


(iii) तोसी एवं करोल के अनुसार, "उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें प्रबंधक एवं अधीनस्थ उन क्रियाओं, लक्ष्यों, तिथियों एवं उद्देश्यों के समूह के संबंध मे एकमत होते हैं

जो भविष्य में अधीनस्थों की कार्य-निष्पति एवं मूल्यांकन हेतु आधार स्वरुप प्रयुक्त किए जाएंगे।


(iv) एम.के. चक्रवर्ती के अनुसार, " उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन एक परिणाम-केंद्रित, गैर-विशिष्ट, क्रियात्मक प्रक्रिया है जो कि व्यक्तियों को संगठन के साथ मिलकर तथा संगठन को वातावरण के साथ मिलकर संगठन की सामग्री, भक्ति एवं मानवीय का प्रभावशाली उपयोग करती है।