अधिकार या सत्ता की परिभाषाएं - Definitions of Authority or Power
अधिकार या सत्ता की परिभाषाएं - Definitions of Authority or Power
प्रबंधन साहित्य में अधिकार या सत्ता शब्द का प्रयोग अनेक अर्थों में किया जाता है। इसका कारण अधिकार के विभिन्न स्त्रोतो का होना है। विभिन्न विद्वानों ने सत्ता को अलग-अलग प्रकार से परिभाषित किया है। यहां कुछ प्रमंख परिभाषाओं का उल्लेख किया गया है -
ऐलन के अनुसार, "सत्ता उन समस्त अधिकारों एवं शक्ति का योग है जो किसी व्यक्ति को प्रत्यायोजित कार्यों के निष्पादन को संभव बनाने के लिए सौंपे जाते हैं"
• हेनरी फेयोल के अनुसार, "अधिकार प्रदान करने का अधिकार तथा आज्ञा पालन के लिए बाध्य करने की शक्ति को सत्ता कहते हैं"
• एच. ए. साइमन के अनुसार, "अधिकार सत्ता निर्णय लेने एवं अन्य व्यक्तियों की क्रियाओं को मार्गदर्शन करने की शक्ति है। यह दो व्यक्तियों के मध्य उच्चाधिकारी एवं अधीनस्थ का संबंध है। उच्च अधिकारी निर्णय लेते हैं एवं इस आशा एवं विश्वास के साथ उनका संवहन करते हैं कि अधीनस्थ उनका पालन करेंगे। अधीनस्थों के क्रियाकलाप ऐसे निर्णयों से ही निर्धारित होते हैं।"
• कूण्टज एवं ओ डोनेल के अनुसार, "अधिकार का तात्पर्य वैधानिक या स्वत्वाधिकार से संबंधी शक्ति से होता है। दूसरे शब्दों में आदेश दने या कार्य करने का स्वत्व ही अधिकार है।"
• थियो हैमेन के अनुसार, "अधिकार वह उचित कानूनी शक्ति है जिसे धारण करने वाला अधीन व्यक्ति को कुछ करने या न करने का आदेश दे सकता है और यदि वह इन निर्देशों का अनुसरण न करे तो प्रबंधक इस स्थिति में होता हे कि आवश्यक होने पर अनुशासन की कार्यवाही कर सके. यहां तक कि अधीन व्यक्ति को नौकरी से पृथक कर दे अधिकार के बिना केवल अस्त-व्यस्तता ही बढ़ेगी।"
वार्तालाप में शामिल हों