निर्णयन की परिभाषाएँ - Definitions of Decision Making

निर्णयन की परिभाषाएँ - Definitions of Decision Making


विभिन्न प्रबंधन विशेषज्ञों ने निर्णयन की अलग-अलग परिभाषाएँ दी हैं। इनमें से कुछ प्रमुख परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं-


कूण्ट्ज एवं ओ'डोनेल के अनुसार, "निर्णयन किसी कार्य को करने के विभिन्न विकल्पों में से किसी एक का वास्तविक चयन करना है।"


(ii) जार्ज आर. टैरी के अनुसार, निर्णयन किसी कसौटी पर आधारित दो या दो से अधिक संभावित विकल्पों में से एक का चयन करना है।" 


(iii) लुईस ए. ऐलन के अनुसार, “निर्णयन वह कार्य है जिसे एक प्रबंधक किसी निष्कर्ष और निर्णय पर पहुंचने के लिए करता है।"


उपरोक्त परिभाषाओं के आधार पर कहा जा सकता है कि निर्णयन, किसी समस्या के समाधान के रूप में उपलब्ध अनेक विकल्पों में से सर्वश्रेष्ठ विकल्प का चुनाव करना है। अतः स्पष्ट है कि निर्णय की आवश्यकता तभी होती है जब किसी कार्य को करने की अनेक विधियां उपलब्ध हों। अन्य शब्दों में, यदि किसी कार्य को करने की केवल एक ही विधि है तो निर्णय लेने का प्रश्न ही नहीं उठता, वह विधि स्वयं में ही निर्णय है।