मुआवजा पैकेज से कर्मचारियों की अपेक्षाएं - Employees' Expectations from Compensation Packages
मुआवजा पैकेज से कर्मचारियों की अपेक्षाएं - Employees' Expectations from Compensation Packages
(1) वितीय सुरक्षा - कर्मचारी अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा पैकेज में है अपेक्षा रखते है कि पैकेज उन्हें वितीय सुरक्षा प्रदान करे जिसके द्वारा कर्मचारी अपनी जीवन यापन आवश्यकताएं व सामाजिक सुरक्षा की आवश्यकताओं को पूरा कर पाएं।
(2) वितीय उन्नति - सामाजिक सुरक्षा के बाद कर्मचारी कम्पनी से वितीय उन्नति के अवसर प्रदान करने की अपेक्षा भी रखते है। पैकेज तभी आकर्षक समझा जाएगा यदि उसमें कर्मचारियों की आय व बचत में वृद्धि हो।
(3) सामाजिक आवश्यकताएं- कर्मचारी मुआवजा पैकेज से अपनी सामाजिक आवश्यकताओं जैसे- अपने बच्चों की शिक्षा, मनोरंजन की आवश्यकताएं आदि की अपेक्षा भी करते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय पारिश्रमिक के तत्व
अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा पैकेज के चार तत्व हो सकते है-
(क) आधार वेतन।
(ख) अप्रत्यक्ष वितीय मुआवजा
(ग) समकारी लाभ।
(घ) प्रोत्साहन राशि ।
(क) आधार वेतन- अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों के लिए आधार वेतन प्रदान करने के दो तरीके होते है-
• मूल कम्पनी द्वारा प्रयोग की जाने वाली वेतन तकनकी ।
• जिस देश में कर्मचारी कार्य करने के लिए लिए गया है उस कम्पनी की वेतन नीति ।
(ख) अप्रत्यक्ष वितीय मुआवजा इससे तात्पर्य गृह कम्पनी द्वारा प्रदान किया गया वितीय मुआवजा प्रदान करना तथा उसके साथ ही अलग-अलग देशों के अनुसार मुआवजा पैकेज में बदलाव किया जाता है व ऐसे लाभ प्रदान करना जो गृह कम्पनी द्वारा प्रदान नही किए जाते हो।
(ग) समकारी लाभ - इस लाभ के अंतर्गत कर्मचारियों को ऐसी समान वितीय स्थिति प्रदान करना जो अंतर्राष्ट्रीय कार्यों से पहले उपलब्ध थी। इसका उद्देश्य विदेश में रहकर नकारात्मक प्रभावों को खत्म करना है। कम्पनी द्वारा प्रदान किए जाने वाले समकारी लाभ निम्नलिखित हो सकते हैं-
मकान भत्ता ।
• बच्चों के लिए शिक्षा भत्ता ।
• विदेशी सेवा प्रीमियम ।
बोनस
आकस्मिक अवकाश
• बोनस ।
• गृह अवकाश
भाषा प्रशिक्षण
• घरेलू कर्मचारी वर्ग ।
• क्लब की सदस्यता
. संस्कृति का प्रशिक्षण, कर्मचारी के परिवार के लिए।
(घ) प्रोत्साहन राशि - कम्पनी द्वारा प्रदान किए जाने वाली प्रोत्साहन राशि कई प्रकार की हो सकती है।
यह नकद बोनस से लेकर अंश प्रदान करने तक हो सकती है।
प्रवासी मुआवजा
ऐसा संगठन जो कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय कार्यों के लिए अन्य देशों में भेजते है मुआवजा निर्धारण करने लिए कई नीतियों का प्रयोग करते है। कम्पनी के द्वारा दो बाजारों से सम्पर्क किया जाता है ये दो कर्मचारी बाजार- मूल कम्पनी कर्मचारी बाजार व गृह कम्पनी कर्मचारी बाजार। वह कम्पनी जो अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा प्रदान करती है बताई गए नीतियों में से दो नीति को चुनकर प्रवासी मुआवजा निर्धारित करती है।
वार्तालाप में शामिल हों