योग्यता आधारित मुआवजा कार्यक्रम का मूल्यांकन - Evaluating a Merit-Based Compensation Program

योग्यता आधारित मुआवजा कार्यक्रम का मूल्यांकन - Evaluating a Merit-Based Compensation Program


योग्यता आधारित मुआवजा कार्यक्रम में सबसे पहले योग्यता मॉडल तैयार किया जाता है तथा मूल्यांकन योजना को लागू किया जाता है। योग्यता मॉडल का समय-समय पर जांचा जाता है तथा आवश्यक व्यवहारात्मक तथा तकनीकी बदलाव किए जाते हैं। योग्यता मॉडल को कार्य वातावरण के अनुसार चलाया जाता है। योग्यता आधारित मुआवजा कार्यक्रम के अंतर्गत आंतरिक व बाहरी व्यक्तियों की प्रतिक्रियाएं भी ली जाती है।


(क) वरिष्ठता की आवश्यकता नहीं बिना अनुभव वाले कर्मचारियों को इस कार्यक्रम के द्वारा लाभ प्राप्त होते है।

कर्मचारी को अनुभव न होने पर भी यदि वह योग्यता से कार्य करता है तो वह बेहतर मुआवजा प्राप्त कर सकते हैं। आमतौर पर संगठनों के द्वारा अधिक अनुभव वाले कर्मचारियों को व संगठन के पुराने कर्मचारियों को मुआवजे उपलब्ध करवाए जाते है। परंतु इस कार्यक्रम ऐसा नहीं होता


(ख) उपलब्धि को मुआवजा इस कार्यक्रम के द्वारा जो कर्मचारी अधिक उपलब्धियां प्राप्त करने पर अधिक मुआवजे प्राप्त कर सकते हैं।

कर्मचारी उन तत्वों पर ज्यादा कार्य करते हैं। जिनके द्वारा उनकी उपलब्धियों का मूल्यांकन होता है। इस प्रकार इन क्षेत्रों में कार्य कर वे अधिक मुआवजे प्राप्त करते हैं।


(ग) तरक्की का पालन- इस प्रणाली या कार्यक्रम के पालन के द्वारा संगठन में एक नई संस्कृति का विकास होता है तथा वह संस्कृति तरक्की का पालन होगी। कर्मचारी अपनी तरक्की व उपलब्धियों का पुरस्कार प्राप्त करेगे तथा या प्रक्रिया लगातार चलती रहेगी और इस प्रकार तरक्की का पालन होता रहेगा ।