प्रत्यायोजन को प्रभावित करने वाले तत्व - factors affecting delegation

प्रत्यायोजन को प्रभावित करने वाले तत्व - factors affecting delegation


अधिकारों के प्रत्यायोजन की स्थिति निम्न कर्मचारियों के स्वभाव, उच्च अधिकारियों के स्वभाव और संगठन की व्यवस्था से होती है। अधिकारों के अंतरण को प्रभावित करने वाले मुख्य तत्य निम्नलिखित हैं-


निम्न कर्मचारियों की सहमति प्रत्यायोजन की स्थिति इस बात पर निर्भर करती है कि कर्मचारी उत्तरदायित्व लेने के लिए तैयार हों। अगर कर्मचारी अधिक उत्तरदायित्व उठाने के लिए सहमत नहीं है तो अधिकारी अधिकारों का प्रत्यायोजन नहीं कर सकते। प्रत्यायोजन के लिए कर्मचारियों को अधिक उत्तरदायित्व उठाने के लिए सहमत होना होता है।


(ii) कार्य का भार :- प्रत्यायोजन कार्य के भार पर निर्भर करता है। कार्य छोटा होने पर उसे प्रत्यायोजित करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। जब कार्य बढ़ता है तो प्रत्यायोजन भी बढ़ता है।

प्रत्यायोजन को प्रभावित करने वाले तत्व - factors affecting delegation

प्रबन्धक का स्वभावः प्रत्यायोजन का कार्य प्रबन्धक के स्वभाव पर भी निर्भर करता है। प्रबंधक को प्रत्यायोजित करने के लिए तैयार होना चाहिए और कर्मचारी को अपनाने के लिए।


(iv) कर्मचारीयों में विश्वासः प्रत्यायोजन इस बात से निश्चित होता है कि अधिकारियों में कितना विश्वास है। अगर कर्मचारियों को योग्य न समझा जाए तो अंतरण नहीं होगा ।


(v) दबाव बनाए रखने की इच्छा यदि अधिकारी दबाव रखने के इच्छुक हैं तो वे अधिकार अंतरण को प्रभावित नहीं करते। वे महत्वपूर्ण कार्य अपने पास रखते हैं तथा छोटे निर्णय प्रत्यायोजित कर देते हैं।