समन्वय की विशेषताएं - Features of Coordination
समन्वय की विशेषताएं - Features of Coordination
समन्वय की विभिन्न परिभाषाओं का विवेचन करने पर समन्वय की निम्नलिखित विशेषताएं स्पष्ट होती हैं -
प्रबंधकीय उत्तरदायित्व समन्वय एक प्रबंधकीय उत्तरदायित्व है। यह कार्य नियोजन के साथ ही प्रारंभ हो जाता है। संगठन निर्माण के समय इसे योजनाबद्ध विधि से स्थापित किया जाता है और बदलती हुई परिस्थितियों में प्रबंधक इसे बनाए रखने का प्रयास करते रहते हैं।
(ii) सामूहिक प्रयास समन्वय की आवश्यकता सामूहिक प्रयासों के संबंध में होती है क्योंकि व्यक्तिगत प्रयास किसी दूसरे के कार्य को प्रभावित करते रहते है।
(iii) एक निरंतर तथा गतिशील प्रक्रिया संगठन में किसी न किसी प्रकार के समन्वय की आवश्यकता निरंतर बनी रहती है। प्रबंधन उच्च स्तर का समन्वय प्राप्त करने का प्रयास करता है।
(iv) कार्यवाही की एकता समन्वय का उद्देश्य कार्यवाही की एकता उत्पन्न करना है, जिससे कि सभी प्रयास एक ही दिशा में प्रशस्त हों, संतुलित हो तथा एक-दूसरे की सहपूर्ती करें।
(v) प्रक्रहृ समन्वय : आंतरिक समन्वय के अंतर्गत संगठन के भिन्न-भिन्न भागों कार्यों एवं उद्देश्यों में तालमेल करना पड़ता है, जबकि बाह्र समन्वय के अंतर्गत संगठन तथा इसके बाहरी वातावरण का समन्वय शामिल है।
वार्तालाप में शामिल हों