औपचारिक संगठन - formal organization
औपचारिक संगठन - formal organization
संगठन का ढांचा औपचारिक भी हो सकता है और अनौपचारिक भी। अर्थात संगठन में कार्यरत सभी व्यक्तियों के मध्य संबंध दो प्रकार से स्थापित हो सकते हैं, प्रथम, वे जो निश्चित होते हैं और इनको पहले से ही परिभाषित कर दिया जाता है, तथा दूसरे वे जो अनिश्चित होते हैं और पहले से परिभाषित नहीं होते। यहां हम इनका विस्तृत अध्ययन करेंगे।
औपचारिक संगठन
औपचारिक संगठन का अभिप्राय एक ऐसे संगठन से है जिसके अंतर्गत संस्था में कार्यरत व्यक्तियों के उत्तरदायित्वों, अधिकारों एवं पारस्परिक संबंधों को स्पष्ट परिभाषित कर दिया जाता है।
चेस्टर के अनुसार, "जब दो या दो से अधिक व्यक्तियों की क्रियाऐं समान उद्देश्य की पूर्ती के लिए जान-बूझकर समन्वित की जाती है, तब उसे औपचारिक संगठन कहते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों