वैश्विक मुआवजा प्रबंधन - Global Compensation Management
वैश्विक मुआवजा प्रबंधन - Global Compensation Management
प्रवासियों को प्रोत्साहन राशि- वेतन निर्धारण के पश्चात् कम्पनी प्रोत्साहन राशि व अन्य लाभों पर ध्यान देती है। आधारभूत भुगतान के पश्चात् प्रोत्साहन राशि के द्वारा ही कम्पनी कर्मचारियों को अंतर्राष्ट्रीय कार्यों या प्रोजक्टस के लिए आकर्षित करती है। अधिक प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर ही कर्मचारियों को वित्तीय लाभों में वृद्धि का पता चलेगा और कर्मचारी अन्य देशों में कार्य के लिए जाएंगे।
प्रोत्साहन व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य निम्नलिखित हो सकते है-
• प्रवासियों द्वारा सभी प्रकार की समायोजनाओं का मुआवजा प्रदान करना।
• प्रवासी व उसके परिवार द्वारा उठाई गई अर्थव्यवस्था का मुआवजा ।
• प्रवासी के द्वारा असत्कारशील वातावरण में रहने व कार्य करने के लिए मुआवजा प्रदान करना।
कर्मचारियों के लिए अभिप्रेरणा का कार्य करना ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय प्रोजक्ट में भाग लें
अनिवार्य प्रथाओं जो अन्य कम्पनियों द्वारा की जाती है का मिलान अंतर्राष्ट्रीय कार्यों से करना।
वार्तालाप में शामिल हों