औपचारिक संगठन के मुख्य लक्षण - Main features of formal organization

औपचारिक संगठन के मुख्य लक्षण - Main features of formal organization


औपचारिक संगठन के मुख्य लक्षण निम्नलिखित हैं :


(1) इसमें परिभाषित आपसी संबंध होता है औपचारिक संगठन एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें आपसी संबंधों की स्पष्ट व्याख्या की जाती है तथा सभी को अपने-अपने दायित्व एवं अधिकार पता होते हैं। इससे यह स्पष्ट हो जाता है कि कौन किसको रिपोर्ट करेगा।


(ii) यह नियमों एवं कार्यविधियों पर आधारित होता है: औपचारिक संगठन में पूर्व निर्धारित नियमों एवं कार्यविधियों का पालन किया जाना आवश्यक होता है। इनके द्वारा नियोजन में निर्धारित उद्देश्यों को प्राप्त किया जाता है।


(iii) यह कार्य विभाजन पर आधारित होता है: औपचारिक संगठन का मुख्य आधार कार्य विभाजन होता है। इसी आधार पर विभिन्न विभागों के प्रयास एक-दूसरे से संबंधित होते हैं।


(iv) यह जान-बूझकर स्थापित किया जाता है: यह संस्था के उद्देश्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए जान-बूझकर बनाया जाता है।


(v) यह अव्यक्तिगत होता है. इसके अंतर्गत व्यक्तिगत भवनाओं को अनदेखा करके कठोर अनुशासन का पालन करने की बात कही जाती है। इसके अंतर्गत व्यक्ति को नहीं काम का महत्व होता है।


(vi) यह अधिक स्थिर होता है: इसमें व्यक्तियों की आवश्यकाताओं एवं इच्छाओं के अनुसार परिवर्तन नहीं किए जा सकते। अतः यह अधिक स्थिर है।