नियंत्रण का अर्थ व परिभाषाएं - Meaning and definitions of control
नियंत्रण का अर्थ व परिभाषाएं - Meaning and definitions of control
प्रबंधन में नियंत्रण इच्छित उद्देश्यों को कुशलता, किफायत तथा सफलतापूर्वक प्राप्त करने के लिए वास्तविक कार्य प्रगति की समय-समय पर समीक्षा करने है ताकि वास्तविक कार्य प्रगति अपेक्षित प्रगति के अनुरूप हो सकें। नियंत्रण के अंतर्गत वास्तविक प्रगति व निर्धारित प्रमापों के बीच विचलनों का पता लगाया जाता है, विचलनों के कारणों की खोज की जाती है तथा उन्हें दूर करने के लिए सुधारात्मक कार्यवाही की जाती है
ताकि भविष्य में गलतियों की पुनरावृत्ति से बचा जा सके। संक्षेप में, उद्देश्यों के अनुरुप वास्तविक प्रगति को सुनिश्चित करना ही नियंत्रण का प्रमुख उद्देश्य है।
विभिन्न विद्वानों ने नियंत्रण को अलग-अलग ढंग से परिभाषित किया है। कुछ प्रमुख परिभाषाएं निम्नलिखित हैं:
(1) (2) फिलिप कोटलर के अनुसार, "नियंत्रण वह प्रक्रिया है जिनके द्वारा वास्तविक परिणामों को इच्छित परिणामों के निकट लाने के प्रयास किये जाते है।" डेल हेनिंग के शब्दों में, "नियंत्रण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा कार्यों की योजना के अनुरूप किया जाता है।"
वार्तालाप में शामिल हों