समन्वय का अर्थ एवं परिभाषाएं - Meaning and definitions of coordination
समन्वय का अर्थ एवं परिभाषाएं - Meaning and definitions of coordination
सरल शब्दों में, समन्वय का अर्थ है तालमेल अर्थात एकता सहयोग एवं कुशलता बढ़ाने के लिए भिन्न भिन्न व्यक्तियों, कार्यो, साधनों, हितों तथा लक्ष्यों में तालमेल बैठाना समन्वय कहलाता है। जिस भी संगठन में दो या दो से अधिक व्यक्ति मिलकर समान उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए कार्य करते हैं, वहां उनकी शक्ति का सही व पूरा सहयोग करने के लिए उनकी क्रियाओं में समन्वय करने की आवश्यता होती है।
किसी व्यवस्था के विभिन्न अंगों अथवा गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित करना समन्वय कहलाता है। एक व्यावसायिक उपक्रम के संदर्भ में, समन्वय का अर्थ व्यवसाय की विभिन्न क्रियाओं, ( क्रय विक्रय, उत्पादन, वित्त, सेविवर्गीय आदि) को संतुलित करना है
ताकि व्यवसाय के उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त किया जा सके। समन्वय की प्रमुख परिभाषाएं निम्नलिखित हैं:
(i) कूण्ट्ज एवं ओडोनेल के अनुसार, “समन्वय प्रबंधन का सार तत्व है जोकि एक समूह के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु व्यक्तिगत प्रयासों में सामंजस्य लाने के लिए किया जाता है।"
(ii) मैक्फारलैंड के अनुसार, "समन्वय वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा एक अधिकारी अपने अधीनस्थों के सामूहिक प्रयासों के एक व्यक्तिगत स्वरुप का विकास करता है और सामान्य उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु क्रियाओं में एकरुपता को सुनिश्चित करता है।"
(iii) मूने व रेले के अनुसार कार्य में एकता की स्थापना के लिए सामूहिक प्रयास की नियमित व्यवस्था को समन्वय कहते हैं।'
(iv) ई.एफ.एल. बैच के अनुसार, "समन्वय कार्य दल में संतुलन बनाने तथा उसे एकजुट बनाए रखने की प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न व्यक्तियों के बीच काम का सही-सही बंटवारा किया जाता है तथा यह देखा जाता है कि ये लोग मिलकर तथा एकता के साथ अपना-अपना कार्य कर सकें।'
(v) जेम्स स्टोनर के अनुसार, "समन्वय संगठन के लक्ष्यों को कुशलता पूर्वक प्राप्त करने के लिए संगठन की भिन्न इकाइयां (विभागों या कार्यकारी क्षेत्रों) के उद्देश्यों और क्रियाओं के बीच एकीकरण करने की प्रक्रिया है।"
(vi) थियो हैमेने के अनुसार, "समन्वय अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यों की गति, प्रगति और किस्म से मेल खाए तथा आपस में मिलकर समन्वय के समान उद्देश्यों की प्राप्ति में सहायक हो।"
वार्तालाप में शामिल हों