मजदूरी एवं वेतन प्रशासन का अर्थ व परिभाषाएं - Meaning and Definitions of Wage and Salary Administration

मजदूरी एवं वेतन प्रशासन का अर्थ व परिभाषाएं - Meaning and Definitions of Wage and Salary Administration


मजदूरी एवं वेतन प्रशासन प्रबंधन के सार्वधिक जटिल कार्यों में से एक माना जाता है। यह न केवल मानव संसाधन प्रबंधन का एक कार्य होता है, बल्कि यह संगठन तथा कर्मचारियों दोनों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण भी होता है। मजदूरी एवं वेतन प्रशासन, एक अच्छी और सशक्त मजदूरी और वेतन प्रणाली किसी भी संगठन को आवश्यक क्षमता और योग्यता के कार्यबल को अपनी ओर आकर्षित करने और अपने साथ बनाए रखने हेतु प्रेरित करती है।


मजदूरी की परिभाषाएं


मजदूरी वह पुरस्कार है जो उन श्रमिकों को दिया जाता है जो वस्तुओं एवं सेवाओं के उत्पादन में किसी प्रकार का श्रम करते है। मजदूरी राष्ट्रीय लाभांश का वह भाग होता है

जो श्रमिक को उसके श्रम के बदले में दिया जाता है। इस प्रकार मजदूरी शारीरिक या मानसिक श्रम के लिए भुगतान है।


(1) प्रो. मैक्कॉनल के अनुसार, "श्रम का उपयोग के लिए चुकायी गयी कीमत को मजदूरी या मजदूरी दर कहते है।"


(2) प्रो. बेन्सम के अनुसार, "मजदूरी मुद्रा की उस राशि को कहा जाता है जो एक मालिक किसी श्रमिक को एक समझौते के अनुसार उसकी सेवाओं के लिए देता है।"


कोई भी कार्य चाहे शारीरिक हो या मानसिक यदि वह आंशिक रूप से अथवा पूर्ण रूप से मौद्रिक भुगतान के लिए किया जाए तो उसे श्रम कहते हैं। श्रम के लिए श्रमिक को प्राप्त होने वाला पुरस्कार मजदूरी या वेतन कहलाता है। मजदूरी शब्द का अर्थशास्त्र में व्यापक अर्थ होता है। इसमें प्रति घंटा प्रति दिन प्रति सप्ताह, प्रति माह दिया जाने वाला भुगतान, डॉक्टर, वकील या अध्यापक की फीस, घर के नौकर को दिया जाने वाला भुगतान आदि शामिल होता है।