मुआवजा का अर्थ व महत्व - Meaning and importance of compensation
मुआवजा का अर्थ व महत्व - Meaning and importance of compensation
मुआवजा का अर्थ- मुआवजा का अर्थ है किसी प्रकार की क्षति की पूर्ति करने के लिए उसके बदले में दिया जाने वाला धन मानव संसाधन प्रबंधन के अंतर्गत मुआवजों से अभिप्राय कर्मचारियों को अधिक कार्य कुशलतापूर्वक कार्य करने या कोई विशेष कार्य करने आदि पर प्रदान किए जाने वाला बोनस, पेंशन, वित्तीय इनाम, सामुदायिक निवेश लाभ में भागीदारी आदि से होता है। मुआवजा प्रदान करने पर कर्मचारी अधिक कार्यकुशलता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित होते है। मुआवजा प्रदान करने का उद्देश्य कर्मचारियों को संगठन में स्थिर रखना, कर्मचारियों की छुट्टियों में कमी, कार्य के लिए बेहतर वातावरण का निर्माण भी होता है।
एक संगठन में मुआवजे प्रदान करने के महत्व -
(क) अधिक गुणवता वाले कर्मचारियों को आकर्षित - संगठन द्वारा यदि कर्मचारियों को बेहतर व ज्यादा कार्य करने पर मुआवजे प्रदान होगें जो अन्य संगठनों के कर्मचारी भी संगठन में कार्य करने के लिए आकर्षित होगे व संगठन अधिक गुणवता वाले कर्मचारियों का चयन कर पाएगा।
(ख) अभिप्रेरणा में बढोतरी- कार्य अधिक करने पर यदि वितीय लाभ प्राप्त होगें तो कर्मचारियों को अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
(ग) कर्मचारी निष्ठा में बढोतरी मुआवजें प्राप्त होने पर कर्मचारी संगठन में रहकर कार्य करने में खुश होगे तथा वे संगठन के साथ लंबे समय तक रहकर कार्य करेगे। इस प्रकार संगठन को नए कर्मचारी नियुक्त करने के लिए समय, पैसे आदि व्यर्थ नहीं करना पड़ेगा कर्मचारियों के निष्ठावान होने से संगठन का कार्य बिना रूके व कुशलतावपूर्वक चलेगा।
(घ) उत्पादन में बढोतरी - यदि कर्मचारी खुश होगें तो उत्पादन में वृद्धि होगी । कर्मचारियों को मुआवजे प्राप्त होने से अपनी कीमत का एहसास होगा तथा उन्हें अधिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
कार्य अधिक होने से संगठन में उत्पादकता में बढोतरी होगी।
(ङ) कार्य संतुष्टि - उचित मुआवजा प्रणाली के द्वारा बहुत अधिक कार्य संतुष्टि उत्पन्न होती है। उचित मुआवजों में बोनस के अतिरिक्त अन्य लाभ भी शामिल होते है। इससे कर्मचारी अपने द्वारा किए गए बेहतर ज्यादा कार्यों के लिए मुआवजे प्राप्त करेगे तथा इससे उनके कार्य संतुष्टि प्राप्त होगी ।
वार्तालाप में शामिल हों