पूर्वानुमान का अर्थ एवं आवश्यकता पूर्वानुमान - Meaning and need of forecasting
पूर्वानुमान का अर्थ एवं आवश्यकता पूर्वानुमान - Meaning and need of forecasting
पूर्वानुमान का अर्थ किसी भविष्य के बारे में पहले से ही अंदाजा लगाने से है। एक संगठन में कोई भी नियोजन लंबी दूरी का अथवा लघु दूरी का - पूर्वानुमान के आधार पर ही लिया जाता है। भविष्य परिवर्तनशील है किन्तु उसके बारे में वैज्ञानिक तरीके से अंदाजा लगाकर आने वाले खतरे से बचा जा सकता है। किसी प्रबन्धक द्वारा अपनी आज की नीती एवं भविष्य के नियोजन का आधार पूर्वानुमान होने से नियोजन का उद्देश्य सफलता से प्राप्त हो सकता है। उदाहरण के लिए मौसम विशेषज्ञ आने वाले मौसम का पूर्वानुमान देते हैं, वैसे ही एक कुशल प्रबन्धक बाजार उपभोक्ता, सरकारी नीतियों, आर्थिक हालात व अंर्तराष्ट्रीय स्तर की घटनाओं का पूर्वानुमान लगाकर एक संगठन को नियोजित करता है।
वार्तालाप में शामिल हों