निर्णयन का अर्थ - meaning of adjudication

निर्णयन का अर्थ - meaning of adjudication


निर्णयन का अर्थ विभिन्न विकल्पों का विश्लेषण करके यह फैसला करने से है कि किसी विशेष परिस्थिति में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। इस प्रकार निर्णयन के अंतर्गत उस निर्णय पर पहुंचना होता है जिसे किसी समस्या के समाधान के रुप में लागू किया जा सके। क्योंकि प्रबन्धकों के समक्ष हर समय कोई न कोई समस्या खड़ी रहती है जिनका उन्हें समाधान खोजना पड़ता है, इसलिए कहा जाता है कि निर्णयन की आवश्यकता हर समय होती है और साइमन ने तो यहां तक कहा है कि निर्णय लेना ही प्रबंधन है।