उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन का अर्थ - Meaning of Management by Objectives
उद्देश्यों द्वारा प्रबंधन का अर्थ - Meaning of Management by Objectives
MBO का शाब्दिक अर्थ है उद्देश्यों के आधार पर प्रबंधन करना। प्रबंधन के इस दृष्टिकोण के जन्मदाता पीटर. एफ. ड्रकर हैं। इन्होंने इस दृष्टिकोण की व्याख्या 1954 में अपनी पुस्तक The Practical of Management" में की है ड्रकर ने MBO के माध्यम से प्रबन्धकों को बताया कि "व्यवसायिक उपलब्धि के लिए आवश्यक है कि व्यवसाय में की जाने वाली प्रत्येक क्रिया अथवा जांच को सम्पूर्ण व्यवसाय के उद्देश्य प्राप्ति की ओर संचालित किया जाए।" (Business performance requires that each job directed towards the objective of the whole business) इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उद्देश्यों का निर्धारण सभी संबंधित अधिकारी व अधीनस्थ सामूहिक रुप से करें।
सामूहिक उद्देश्य निर्धारण विचारधारा की मान्यता है-भागीदारी से जिम्मेदारी बढ़ती है (Participatian leads to Commitment) अर्थात जब सभी संबंधित व्यक्ति एक साथ बैठकर उद्देश्यों का निर्धारण करेंगे और उन्हें प्राप्त करने की योजना बनाएंगे तो वास्तविक काम करते समय कोई समस्या उत्पन्न नहीं होगी। काम करते समय सभी को लगेगा कि वे अब सभी काम कर रहे हैं किसी दूसरे का नहीं जब ऐसी भावना जन्म लेती है तो थोपे गये नियंत्रण के स्थान पर स्वतः नियंत्रण (Self controlled instead of imposed control) स्थापित होगा। अर्थात उद्देश्यों में भागीदारी से अपनेपन की भावना जन्म लेती हैं और तब किसी बाहरी नियंत्रण की आवश्यकता नहीं होती। अतः ऐसी स्थिति में सफलता की गारंटी की बात की जाए तो बिल्कुल भी गलत नहीं होगा।
MBO एक कार्य प्रधान प्रक्रिया नहीं है बल्कि एक परिणाम प्रधान प्रक्रिया है इसीलिए MBO को परिणाम द्वारा प्रबंधन भी कहा जाता है।
वार्तालाप में शामिल हों