संगठन का अर्थ , संगठन की परिभाषाएं - Meaning of Organization, Definitions of Organization
संगठन का अर्थ , संगठन की परिभाषाएं - Meaning of Organization, Definitions of Organization
प्रबन्ध का प्रथम कार्य नियोजन कर लेने के बाद प्रबंधकों को संगठन ढांचा तैयार करने की जिम्मेदारी होती है। इस कार्य को हम संगठन कहते हैं। इसके अंतर्गत निर्धारित किया जाता है कि क्या क्रियाएं की जाएंगी, क्रियाओं का समूहीकरण कैसे होगा, उत्तरदायित्व व अधिकारों का अंतरण कैसे होगा तथा कौन किसको रिपोर्ट करेगा।
संगठन की परिभाषाएं
विभिन्न विद्वानों ने संगठन के अर्थ के संबंधन में निम्नलिखित मत प्रस्तुत किये हैं: हैने के अनुसार, "किसी सामान्य उद्देश्य अथवा उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए विशेष अंगो का मैत्रीपूर्ण संयोजन ही संगठन कहलाता है।"
(ii) हेमेन के अनुसार, "संगठन एक ढांचागत फ्रेमवर्क है जिसके अंतर्गत विभिन्न क्रियाओं को समन्वित तथा एक-दूसरे से संबंधित किया जाता हैं"
(iii) मैक्फारलैंड के अनुसार, "संगठन का अभिप्राय व्यक्तियों के एक विशेष समूह से है जो एक निश्चित उद्देश्य की पूर्ती के लिए मिलकर कार्य करते हैं।"
उपर्युक्त परिभाषाओं के अध्ययन से स्पष्ट होता है - एक संस्था के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए की जाने वाली विभिन्न क्रियाओं के निर्धारण करने एंव समूहीकरण करने तथा कर्मचारियों के मध्य औपचारिक संबंध स्थापित करने की प्रक्रिया को संगठन कहते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों