नियोजन का अर्थ - meaning of planning

 नियोजन का अर्थ - meaning of planning


यह प्रबंधन का वह कार्य है जिसमें लक्ष्यों का निर्धारण करने तथा उन्हें प्राप्त करने हेतु की जाने वाली विभिन्न क्रियाओं को सम्मिलित किया जाता है। इसके अंतर्गत यह निश्चित किया जाता है कि क्या करना है? कैसे करना है? तथा कब करना है? किसके द्वारा किया जाना है? इन सभी प्रश्नों के बारे में निर्णय लेना ही नियोजन कहलाता है। इन प्रश्नों के बारे में निर्णय लेने की समस्या तब उत्पन्न होती है जब इन सभी प्रश्नों के एक से अधिक संभावित उत्तर उपलब्ध हों। इस प्रकार कहा जा सकता है कि नियोजन एक चयनात्मक प्रक्रिया है।


नियोजन की परिभाषाएँ नियोजन की कुछ महत्वपूर्ण परिभाषाएँ निम्नलिखित हैं :


(क) कूण्ट्ज एवं ओ'डोनेल के अनुसार, 'क्या करना है, इसे कैसे करना है, इसे कब करना है और इसे किसके द्वारा किया जाना है का पूर्व निर्धारण करना ही नियोजन है।


(ख) हैमन के अनुसार, 'क्या किया जाना है इसका पूर्व निर्धारण ही नियोजन है। (ग) एम. ई. हर्ले के अनुसार, 'क्या करना है, इसका पूर्व निर्धारण ही नियोजन है। इसके अंतर्गत विभिन्न वैकल्पिक उद्देश्यों, नीतियों, कार्यविधियों और कार्यक्रमों में सर्वश्रेष्ठ का चयन किया जाना सम्मिलित होता है।