अंतरराष्ट्रीय मुआवजा कार्यक्रम के उद्देश्य - Objectives of the International Compensation Program
अंतरराष्ट्रीय मुआवजा कार्यक्रम के उद्देश्य - Objectives of the International Compensation Program
एक अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा कार्यक्रम के उद्देश्य निम्नलिखित हो सकते है-
• कर्मचारियों को आकर्षित करना व स्थिर करना- अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा कार्यक्रम का उद्देश्य ऐसे कर्मचारियों को संगठन में कार्य करने व स्थिर रखना है जो अंतर्राष्ट्रीय कार्यों को कुशलतापूर्वक करने में सक्षम हो। अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा प्रोग्राम ऐसा हो जो प्रतियोगियों के अनुसार व समान फायदे वाला तथा सौपे गए कार्य के लिए उचित भता प्रदान करें।
• हस्तारण सुविधा- कम्पनियों को मुआवजा पैकेज ऐसा निर्धारित करना चाहिए जो कर्मचारियों को हस्तारण की सुविधा प्रदान करें। कर्मचारियों का हस्तांतरण मूल कम्पनी तथा विदेशी सहबद्ध व विदेशी स्थितियों वाले देशों में ही होनी चाहिए।
अविरोध संबंधों की सुविधा - मुआवजा पैकेज इस प्रकार का निर्धारित होना चाहिए कि इससे सभी अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारियों के संबंध अविरोध या लगातार चलते रहें।
• प्रतियोगी - कर्मचारियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुआवजा पैकेज का संबंध प्रतियोगियों के पैकेज के अनुसार भी होना चाहिए। कम्पनी को प्रतियोगियों से ज्यादा सुविधा व मुआवजे कर्मचारियों को प्रदान करने चाहिए।
• कार्यों को आकर्षक बनाना- कर्मचारियों के लिए मुआवजा पैकेज ऐसा तैयार करना चाहिए कि कर्मचारी अंतर्राष्ट्रीय असाइनमेंट के लिए आकर्षित हो तथा कार्य को कुशलता से करने के लिए पहल व अपनी इच्छा से जाए।
बेहतर जीवनशैली प्रदान करना- कर्मचारी कम्पनी के असाइनमेंट के लिए यदि दूसरे देशों में जाते हैं तो वह कर्मचारी व उसके परिवार के लिए नया अनुभव होगा, कर्मचारियों को ऐसा मुआवजा पैकेज प्रदान किया जाना चाहिए जिससे अपनी जीवनशैली अच्छे से बनाए रखे व अपने परिवार की आवश्यकताओं को पूरा कर पाए।
• दुबारा आगमन की सुविधा- कम्पनी द्वारा कर्मचारियों को यह सुविधा प्रदान की जानी चाहिए कि अंतर्राष्ट्रीय असाइनमेंट पूर्ण होने के बाद वह अपने देश में दुबारा / वापस आकर कुशलपूर्वक कार्य करने में सक्षम होगा।
शासन प्रबंध सुगमता यदि मुआवजा पैकेज जटिल होगा तो शासन प्रबंध भी जटिल होगा। इसलिए शासन प्रबंध तथा मुआवजा पैकेज को सुगम बनाना चाहिए।
वार्तालाप में शामिल हों