मजदूरी एवं प्रशासन के उद्देश्य - Objectives of wages and administration

मजदूरी एवं प्रशासन के उद्देश्य - Objectives of wages and administration


मजदूरी एवं वेतन प्रशासन के प्रमुख उद्देश्यों को निम्नलिखित प्रकार से समझा जा सकता है:-


1. समान कार्यों के लिए समान पारिश्रमिक के भुगतान को प्रदान करते हुए एक निष्पक्ष एवं न्यायसंगत पारिश्रमिक की व्यवस्था को विहित करना ।


2. योग्य एवं सक्षम लोगों को संगठन के प्रति आकर्षित करना तथा उन्हें सेवायोजित करना।


3. कर्मचारियों के प्रतिस्पर्धा की समूहों के साथ मजदूरी एवं वेतन स्तरों में सामंजस्य बनाये रखने के द्वारा वर्तमान कर्मचारियों को संगठन में बनाये रखना ।


4. संगठन की भुगतान करने की क्षमता की सीमा के अनुसार श्रम तथा प्रबंध संबंधों में सुधार करना ।


5. कर्मचारियों के अभिप्रेरण एवं मनोबल में सुधार करना तथा श्रम प्रबंध सम्बंधों में सुधार करना।


6. संगठन की समाज में एक अच्छी छवि को बनाने का प्रयास करना तथा मजदूरियों


एवं वेतनों से सम्बन्धित वैधानिक आवश्यकताओं का अनुपालन करना।