संगठन की विशेषताएं - Organization Features
संगठन की विशेषताएं - Organization Features
विभिन्न प्रबन्धन विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुत की गई परिभाषाओं के अध्ययन से संगठन की विशेषताओं अथवा प्रकृति के बारे में निम्नलिखित जानकारी प्राप्त होती है:
कार्य विभाजन - कार्य विभाजन संगठन का आधार होता है। अर्थात कार्य विभाजन के बिना संगठन नहीं हो सकता। कार्य विभाजन के अंतर्गत व्यवसाय के पूरे काम को अनेक विभागों में विभाजित किया जाता है। प्रत्येक विभाग के कार्य को पुनः उपकार्यों में विभाजित कर दिया जाता है।
(ii) समन्वय - संगठन के अंतर्गत विभिन्न लोगों को अलग-अलग काम सौंपे जाते हैं लेकिन सभी का प्रयास एक ही होता है उपक्रम के उद्देश्यों को पूरा करना । संगठन ऐसी व्यवस्था है कि सभी लोगों का काम अलग-अलग होते हुए भी एक -दूसरे से संबंधित होता है। परिणामतः समन्वय स्थापित करने में सहयोग मिलता है।
(iii) अनेक व्यक्ति संगठन अनेक व्यक्तियों का समूह होता है जो समन्वय उद्देश्य को पूरा करने के लिए एकत्रित होते हैं। एक अकेला व्यक्ति संगठन का निर्माण नहीं कर सकता।
(iv) सामान्य उद्देश्य संगठन के अनेक अंग होते हैं, सभी के अलग-अलग कार्य होते हैं लेकिन सभी एक सामान्य उद्देश्य को प्राप्त करने की ओर अग्रसर रहते हैं।
(v) संगठन प्रबन्ध का एक यंत्र है- संगठन को प्रबन्धन का संयंत्र माना जाता है। यह एक ऐसी मशीन है जिसमें यदि एक पुर्जा भी खराब हो जाये अथवा सही जगह पर न लगाया जाए तो मशीन काम नहीं करेगी। अर्थात यदि क्रियाओं के विभाजन में गलती हो जाए या पदों का स्थापन ठीक प्रकार से न हो तो सम्पूर्ण प्रबंध व्यवस्था विफल हो जाएगी।
वार्तालाप में शामिल हों