प्रवासी मुआवजा प्रदान करने की तकनीकें - Techniques for providing expatriate compensation

प्रवासी मुआवजा प्रदान करने की तकनीकें - Techniques for providing expatriate compensation


(1) वितीय स्थिति विवरण तकनीक इस तकनीक को गृह देश या स्वदेश नीति भी कहा जाता है क्योंकि यह कम्पनी के स्वामी ऐसे मुआवजा पैकेज प्रदान करते है जो प्रवासियों को अपने स्वदेशी जीवन शैली प्रदान करते है जब वे विदेशों में कार्य कर रहे होते है यह प्रणाली कर व जीवन यापन खर्चों तथा आकर्षक प्रोत्साहन राशि को ध्यान में रखकर बनाई जाती है। इस नीति का उद्देश्य कर्मचारी के जीवनयापन व जीवन शैली में बदलाव न आए।


(2) मेजबान देश प्रणाली- इस प्रणाली में कर्मचारियों को मेजबान देश द्वारा प्रयोग किए जाने वाला मुआवजा प्रणाली की प्रदान की जाती है।

इस प्रकार प्रवासी कर्मचारी सुरक्षा खर्च, स्थानीय कर आदि भी खर्च करता है परंतु कम्पनी कर्मचारी को अतिरिक्त सुविधाएं जैसे- मकान भत्ता, बच्चों की शिक्षा भत्ता आदि प्रदान करती है।


उपरोक्त बताई गई तकनीक या प्रणाली द्वारा मुआवजा निर्धारित किया जाता है परंतु कई कम्पनियां इस दोनों प्रणालियों को मिलकर एक नई प्रणाली तैयार करती है। इन तीनों प्रणालियों की विशेषताएं व लाभ निम्नलिखित है-


स्वदेश आधारित-


विशेषताएं


1. प्रवासियों को भी स्वदेशी कर्मचारियों जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती है।


2. स्वदेश की अर्थव्यवस्था से व संगठन से जुडाव


3. अलग-अलग राष्ट्रीयता के अनुसार भुगतान


4. स्थानीय कर्मचारियों से कोई संबंध नहीं ।


लागू की स्थितियां


1. अनिश्चित या कम समय के विदेशी प्रोजक्टस या कार्य ।


2. यदि प्रवासी कर्मचारी को अपने देश में वापिसी करनी हो


3. यदि कम्पनी में विभिन्न राष्ट्रीयता वाले कर्मचारियों की संख्या कम हो ।


4. अंतर्राष्ट्रीय कर्मचारी मूल देश में उच्च स्तर पर प्रबल हो ।


लाभ-


1. प्रवासियों को न ही वितीय लाभ ना ही हानि होती है।


2. गतिशीलता की सुविधा


3. अपने देश में सरलतापूर्वक वापिसी ।


मेजबान देश आधारित प्रणाली की विशेषताएं व लाभ-


विशेषताएं-


1. स्थानीय राष्ट्रों के साथ निष्पक्षता ।


2. सभी राष्ट्रीयता को समान वेतन ।


3. आसान प्रशासन ।


4. मूल देश के संगठन या प्रणाली से कोई संबंध नहीं।


लागू की स्थितियां


1. अनिश्चितकालीन अंतर्राष्ट्रीय प्रोजक्टस


2. मेजबान देश में एक ही स्थान पर कोई राष्ट्रीयता वाले कर्मचारियों का कार्यरत


3. मेजबान देश का स्थानीय कर्मचारी वर्ग, अपने देश मे उच्च स्तर पर प्रबल हो ।


लाभ-


1. सभी कर्मचारियों को समान वेतन प्रदान किए जाते है।


2. प्रणाली संचालन में सरलता ।


3. अंतर्राष्ट्रीय प्रोजक्टस के लिए सुविधापूर्ण ।


4. प्रवासी व अन्य सभी कर्मचारियों को समान भुगतान


मिश्रित प्रणाली की विशेषताएं व लाभ-


विशेषताएं


1. सभी राष्ट्रीयताओं के कर्मचारियों के लिए समान भुगतान।


2. स्थानीय कर्मचारियों के कोई संबंध नहीं


लाभ-


1. सभी प्रवासियों को चाहे उसकी राष्ट्रीयता कोई भी हो समान भुगतान


2. स्थानातरण की सुविधा तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन का विकास।


सभी उपरोक्त प्रणाली के अध्ययन के बाद भी हम यह कह सकते है कि ज्यादातर कम्पनियां वितीय स्थिति विवरण प्रणाली को प्रयोग करती है। वितीय स्थिति विवरण प्रणाली का वर्णन निम्नलिखित है-


वितीय स्थिति विवरण प्रणाली- इस प्रणाली का उद्देश्य यह है कि प्रवासी कर्मचारी को स्थानांतरण के द्वारा कोई भी हानि न हो। इस प्रणाली का उद्देश्य प्रवासी कर्मचारी पर फोकस करना है

और उनके लिए उचित मुआवजा निर्धारित करता है। इस उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कम्पनी की यह कोशिश रहती है की मुआवजा इस प्रकार निर्धारित हो ताकि कर्मचारी के जीवन स्तर पर कोई प्रभाव न पड़े जैसे जीवन स्तर का था वह वैसा ही रहे ताकि कर्मचारी को असुविधा न हो। वितीय स्थिति विवरण प्रणाली प्रवासी कर्मचारी के आधारभूत वेतन को मूल देश की वेतन के साथ संबंध करते हैं। उदाहरणार्थ- एक कर्मचारी जो एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय में कार्य करती था. एक अंतर्राष्ट्रीय प्रोजक्ट पर कार्य करने हेतु विदेश जाए। उसके वेतन का आधार उसकी भारत में दी जाने वाली भुगतान व अंतर्राष्ट्रीय वेतन के मिलान से होगी। इस प्रणाली के अंतर्गत कर्मचारी की क्रय शक्ति जीवन स्तर आदि का ध्यान रखकर ही अंतर्राष्ट्रीय भुगतानों का निर्णय लिया जाएगा।


महत्व


वितीय स्थिति विवरण प्रणाली का महत्व निम्नलिखित है-


1. इस प्रणाली का प्राथमिक उद्देश्य प्रवासी मुआवजा द्वारा कर्मचारियों या प्रवासियों के जीवन स्तर को बनाए रखना।


2. इस प्रणाली का आधार न तो मूल देश और न ही मेजबान देश का वेतन होता है।


3. इस प्रणाली में अतिरिक्त खर्चों का मेजबान देश द्वारा समायोजन किया जाता है।



4. प्रवासी मुआवजा की यह सबसे प्रसिद्ध प्रणाली है।


वित्तीय स्थिति विवरण प्रणाली चार प्रकार के वर्गों में मुआवजे व व्यय निगमित करती है।


• वस्तुए व सेवाएं स्वदेश द्वारा खाने व्यक्तिगत देखभाल, कपडे, घर सजा, स्वास्थ्य सेवाएं, परिवहन आदि पर व्यय करती हो


• आवास- मुख्य व्यय जो कि आवास खर्च है मेजबान देश द्वारा किया जाता है।


• आयकर मूल देश व मेजबान आयकर ।


• संचय - बचत, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, निवेश, शिक्षा व्यय आदि में योगदान ।


वितीय स्थिति विवरण प्रणाली के लाभ-


1. यह प्रणाली समानता को बढ़ावा देती है।


2. यह प्रणाली मुआवजा संबंधी समस्याओं व झगड़ों को हटानों में सहायक है। 3. इस प्रणाली का कर्मचारियों तक संचार करना आसान है।


4. प्रवासियों को दुबारा आगमन का मौका प्रदान करती है।