प्रोत्साहन योजनाओं के प्रकार - Types of Incentive Schemes

प्रोत्साहन योजनाओं के प्रकार - Types of Incentive Schemes

प्रोत्साहन योजनाएं कई प्रकार की हो सकती है जैसे-प्रदर्शन बोनस योजना, लाभों में हिस्सेदारी आदि । प्रत्येक प्रोत्साहन योजना के अपने-अपने लाभ तथा हानियां हो सकती है। संगठन एक ही समय में कई प्रोत्साहन योजनाएं लागू कर सकता है।


व्यक्तिगत प्रोत्साहन योजनाएं


व्यक्तिगत प्रोत्साहन योजनाएं एक कर्मचारी के व्यक्तिगत प्रदर्शन पर आधारित होती है। इन योजनाओं को लागू करने की स्थितियां हो सकती है जैसे-


(1) व्यक्तिगत प्रदर्शन की पहचान:- यदि संगठन में व्यक्तिगत प्रदर्शन की पहचान करना आसान हो। कर्मचारियों के मध्य कार्यों का उचित बंटवारा हो ।


(2) स्वतन्त्र कार्य:- यदि कार्य स्वतंत्र प्रकृति का हो। कार्य स्वतंत्र रूप से कर्मचारी के द्वारा ही शुरू व खत्म किया जाना चाहिए।


(3) व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा: - यदि कर्मचारी अपने आपको को ही अपना प्रतियोगी समझ


व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में विश्वास रखते हो ।


(4) संगठन में व्यक्तिगतत्व पर अधिक जोर:- यदि संगठन में व्यक्तित्व पर अधिक जोर दिया जाता है या प्रत्येक व्यक्तियों के कार्य को मापा जाता हो तो।


उत्पादन आधारित


(1) उत्पाद दर प्रणाली:- इस प्रणाली के अंतर्गत उत्पादों की संख्या को प्रति उत्पाद के उत्पादन के लिए दी जाने वाली कीमत से गुणा कर दिया जाता है जैसे कपड़े आदि। इसमें लेबर लागत पहले ही बता दी जाती है।


(क) विभिन्न दर प्रणाली:- इस प्रणाली को एफ. डब्लु टेलर द्वारा 1800 सदी में प्रस्तावित किया गया था। इस प्रणाली के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए उत्पादन के स्तर या सख्या निर्धारित की जाती है। यदि कर्मचारी प्रमापित संख्या से अधिक उत्पादों का निर्माण करते है तो उन्हें अलग-अलग अनुपातों के अनुसार कीमत प्रदान की जाती है।

(ख) प्रमापित समय नियोजनः प्रमापित समय नियोजन के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण करने का समय निर्धारित कर दिया जाता है। यदि कर्मचारी कार्य को प्रमापित समय में या उससे पहले पूर्ण कर लेते हैं तो उन्हें प्रोत्साहन राशि पहले से निर्धारित दर से दी जाती है।


(ग) बोनसः - बोनस भी प्रोत्साहन योजनाओं का एक महत्वपूर्ण भाग है। संगठन के स्वामियों के लिए यह कम लागत वाली योजना होती है। बोनस का निर्धारण कर्मचारियों द्वारा नए सुझाव देने पर दक्षताओं में विकास, कोई पेशेवर डिग्री लेने पर दिए जाते है।


(घ) विशेष प्रोत्साहन प्रोग्रामः- इन प्रोग्रामों के अंतर्गत कर्मचारी को कोई बहुत विशेष कार्य की प्राप्ति पर पुरस्कृत किया जाता है। यह प्रोग्राम केवल उच्च स्तरीय प्रदर्शन पर दिया जाता है।

(ङ) प्रोत्साहन प्रोग्राम पुरस्कारः- इसके अंतर्गत नकद ईनाम गिफ्ट, सरटीफिकेट, यात्रा आदि आती है। कुछ कर्मचारियों की प्राथमिकता नकद ईनाम ही रहते है। कुछ संगठन कर्मचारियों को यात्रा पुरस्कार प्रदान करती है।


(च) पहचान पुरस्कार:- इस प्रोग्राम के अंतर्गत बेहतर प्रदर्शन वाले कर्मचारी की पहचान कर पुरस्कृत किया जाता है। जैसे होटलो, रेस्टोरेंट में एम्पलोई ऑफ द मंथ पुरस्कृत किया जाता है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत कर्मचारी के प्रदर्शन पर लगातार दृष्टि रखी जाती है।


(छ) सेवा पुरस्कार:- व्यक्तिगत प्रोत्साहन प्रोग्राम का एक प्रकार सेवा पुरस्कार भी है। इसके अंतर्गत कर्मचारी द्वारा अधिक सालों तक कार्य करने, कार्य का बेहतर प्रदर्शन, सेवा का कार्यकाल आदि आधारित तत्वों पर पुरस्कार निर्भर करता है।