मजदूरी के सिद्धांत - wage theory

मजदूरी के सिद्धांत - wage theory


मजदूरी प्रशासन की योजनाओं, नीतियों तथा अभ्यास के अनेक सिद्धांत है। इनकी विशेषताएं निम्नलिखित है:-


(1) मजदूरी एवं वेतन की योजनायें तथा नीतियां पर्याप्त रूप से लचीली होनी चाहिए।


(2) कार्य मूल्यांकन वैज्ञानिक तरीके से किया जाना चाहिए।


(3) मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनाएं सदैव सम्पूर्ण संगठनात्मक योजनाओं एवं कार्यक्रमों के अनुकूल होनी चाहिए।


(4) मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनाये एवं कार्यक्रम देश के सामाजिक एवं आर्थिक उद्देश्यों, जैसे आय के वितरण की समानता की प्राप्ति तथा मुद्रा स्फीति सम्बन्धी प्रवृतियों पर नियंत्रण के अनुसार होनी चाहिए।

( 5 ) मजदूरी एवं वेतन प्रशासन की योजनायें एवं कार्यक्रम स्थानीय तथा राष्ट्रीय दशाओं के परिवर्तन के प्रति उतरदायी होनी चाहिए।


(6) ये योजनायें अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा शीघ्र निपटाने वाली होनी चाहिए।