मानव संसाधन विकास का क्षेत्र - area of human resource development

मानव संसाधन विकास का क्षेत्र - area of human resource development


मानव संसाधन विकास का क्षेत्र काफी विस्तृत है इसके अंतर्गत कर्मचारी के विकास से संबंधी निम्नलिखित पहलु आते है।


(क) मानवीय पहलु - कर्मचारियों की कार्य स्थिति में सुधार व सुविधाएं प्रदान करने से ही मानवीय तत्व संबंधित है ये तत्व नियोजन, भर्ती, स्थातंरण, प्रशिक्षण व विकास, कर्मचारियों की पदोन्नति, छंटनी, बढ़ोतरी, उत्पादकता आदि तत्व मानवीय पहलुओं का भाग है।


(ख) कल्याण संबंधी तत्व- ये तत्व कर्मचारियों की कार्य करने के परिस्थितियों तथा व्यक्तिगत सुविधाओं से संबंधित है जैसे कक्ष की सुविधा घर यात्रा स्वास्थ्य सुविधाएं.

सुरक्षा, बीमा, कँटीन, आराम, अच्छा भोजन व पीने के पानी की उपलब्धता आदि तत्वों से संबंधित है।



(ग) औद्योगिक संबंध - औद्योगिक संबंधों से अभिप्राय मानव संसाधनों या कर्मचारियों और प्रबंधकों के आपसी संबंधों से है दोनों पक्षों के बीच में कितनी समझ है। इसके अंतर्गत संघ प्रबंध के संबंध सामूहिक सौदेबाजी, शिकायतें व अनुशासनात्मक क्रियाएं, परामर्श, सहायता आदि तत्व शामिल होते है।


(घ) सामाजिक व धार्मिक प्रोग्रामों का आयोजन किया जाता है।


(ङ) मानव संसाधन विकास कार्य समृद्धि व कार्य रोटेशन द्वारा कर्मचारियों में सीखने की भावना का विकास करते है।


(च) सामूहिक गतिशीलता व सशक्तिकरण भी कर्मचारियों को बहुत कुछ सीखाने में सहायक


होते है।


(छ) कर्मचारियों को गुणवता चक्रों में भागीदारी प्रदान की जाती है।


(ज) नियोजन में भी कर्मचारियों को भागीदारी प्रदान करना।


(झ) मानव संसाधन विकास द्वारा कर्मचारियों के लिए कैरियर नियोजन व विकास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।