प्रशिक्षण के लाभ - benefits of training

प्रशिक्षण के लाभ - benefits of training


प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों की दक्षताओं का विकास होने से संगठन व कर्मचारियों दोनों को ही लाभ होता है। प्रशिक्षण के लाभों का विस्तृत वर्णन निम्नलिखित है।


• संगठन को होने वाले लाभ


(क) ज्यादा उत्पादकता:- प्रशिक्षित कर्मचारी उत्पाद को बनाते समय ज्यादा माल व्यर्थ नहीं करता तथा उत्पादकता की क्षमता में भी बढ़ोतरी होने से संगठन को लाभ होता है।


(ख) कम पर्यवेक्षण :- प्रशिक्षित कर्मचारियों के कार्य को बार-बार जांचने की आवश्यकता नहीं होती इस पर्यवेक्षण का समय बचता है।


(ग) मानव संसाधनों के अप्रचलन से बचाव:- प्रशिक्षिण के द्वारा कर्मचारियों को नई तकनीकों तथा जानकारियों की प्राप्ति होती है तथा वो अपडेट रहते है तथा उनका अप्रचलन से बचाव होता है।


(घ) गुणवता में बढोतरी:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है तथा कर्मचारी कार्य को भली भांति करते है। उत्पाद को प्रमापित गुणवता का बनाने के लिए प्रयास करते है।


(ङ) बेहतर संगठन वातावरण:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों को कार्यक्षेत्र के सभी नियम, नीति आदि स्पष्ट कर दिए जाते है,

उन्हें किस प्रबंधक से आदेश प्राप्त करना है। इससे संगठन का वातावरण सकारात्मक बनता है


(च) औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारी कार्य के दौरान अपनी सुरक्षा करना भली प्रकार से सीख लेते है, मशीनों व औजारों का सही प्रयोग भी इससे औद्योगिक दुर्घटनाओं से बचाव होता है।


कर्मचारियों को होने वाले लाभ


(क) व्यक्तिगत विकास प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तित्व का विकास होता है तथा उनके अंदर आत्म-विश्वास, भरोसा, साहस, सहयोग, योगदान, अच्छी संचार दक्षता के गुण आते है।


(ख) नई दक्षताओं का विकास:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारियों के अंदर छुपी हुई दक्षताओं का विकास करके नए दक्षताओं का पता लगाया जाता है।


(ग) कमाई की दक्षता में बढोतरी:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारी अपनी उत्पादन क्षमता बढाकर अपनी कमाने की शक्ति बढा सकते है। अपने विकास तथा समाज के विकास में योगदान देते है।


(घ) बदलती तकनीक के साथ समायोजन:- प्रशिक्षण के द्वारा कर्मचारी जो कई वर्षो से कार्य कर रहे है नव तकनीकों से जागरूक होते है।

बदलती तकनीक के कारण उनकी दक्षताओं में कमी आ सकती है। इसलिए कार्य पर प्रशिक्षण देकर उन्हें नई तकनीक में समायोजन करना आ जाता है।


(ङ) सुरक्षा में बढ़ोतरी :- कर्मचारी प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् कार्यक्षेत्र पर अपनी सुरक्षा को लेकर जागरूक हो जाते है तथा औजारों को सही रूप में प्रयोग करना सीख जाते है।


(च) आत्म-विश्वासः - प्रशिक्षित कर्मचारी अपना कार्य पूर्ण आत्म विश्वास के साथ करने के साथ करने में शक्षम होते है। उन्हें अपने कार्यक्षेत्र, प्रणाली, नीतियों, नियमों की पूर्ण जानकारी होने के कारण उनमें आत्म विश्वास विकसित होता है।