बोर्नियो - Borneo
बोर्नियो - Borneo
पूर्वी द्वीपों में बोर्नियों सबसे बड़ा द्वीप है। यहाँ भारतीयों का राज्य पाँचवीं शताब्दी ई. में स्थापित हुआ था। इस देश में महकम नदी के तट पर प्राचीन अवशेष प्राप्त हुए हैं। इनसे विदित होता है कि यहाँ पाँचवीं शताब्दी ई. में भारतीय सत्ता थी। ये लेख संस्कृत भाषा में हैं। इनमें राजा अश्ववर्मा के पुत्र मूलवर्मा के दान-पुण्य और यज्ञों का वर्णन है। ये अभिलेख प्रस्तर स्तूपों पर उत्कीर्ण हैं।
ये उस समय के हैं, जबकि उसने स्वर्णकम नामक यज्ञ किया और वप्रकेश्वर नामक पवित्र क्षेत्र में बीस हजार गायें ब्राह्मणों को दान कीं।
पूर्वी बोर्नियों में भारतीय संस्कृति से संबंधित अनेक अवशेष मिले हैं। इनमें कोमेड़ की गुहा महत्वपूर्ण है। इस गुहा में दो कक्ष हैं। पिछले कक्ष में शिव, गणेश, नंदी, अगस्त्य, नंदीश्वर, ब्रह्मा, स्कंद और महाकाल की मूर्तियाँ स्थापित हैं।
वार्तालाप में शामिल हों