संस्कृति की विशेषताएँ - characteristics of culture

संस्कृति की विशेषताएँ - characteristics of culture


(1) संस्कृति एक सीखा हुआ व्यवहार है।


संस्कृति एक सीखा हुआ व्यवहार होता है। यह मनुष्य की जैविक सज्जा में नहीं होता। सांस्कृतिक गुण प्रजातीय गुणों के समान नहीं होते जो जैवकीय रूप से हस्तांतरित होते हैं। संस्कृति पूर्ण रूप से इस अर्थ में कृत्रिम है कि वह सामाजिक अनुसंधान का परिणाम होती है। इसलिए क्लुकोहन ने कहा कि संस्कृति ऐतिहासिक रूप से निर्मित प्रतिमान है।


 (2) संस्कृति हस्तांतरणशील होती है


संस्कृति न केवल एक सीखा हुआ व्यवहार है वरन् वह हस्तांतरणीय भी है। वह एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित की जा सकती है। पशुओं में सीखने की शक्ति होती है, परंतु सीखने की प्रक्रिया के परिणामों को प्रतीकात्मक रूप से हस्तान्तरण करने की शक्ति उनमें नहीं होती। यह गुण केवल मनुष्य में ही पाया जाता है इसीलिए वह संस्कृति का हस्तांतरण कर सकता है।