प्रतिस्पर्धी लाभ - competitive advantage

प्रतिस्पर्धी लाभ - competitive advantage


प्रतिस्पर्धी लाभ से अभिप्राय ग्राहकों की विचारधारा से है जिसके अंतर्गत ग्राहक संगठन को प्रतिस्पर्धियों से बेहतर समझते है। यह एक कम्पनी तथा उसके उत्पाद की यह विशेषताएं है जो उसे अन्य बाजार से अलग करती है तथा प्रतिस्पर्धियों से बेहतर करती है। सन् 1991 में बारने ने यह सुझाव दिया था कि यदि कम्पनी को प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त करने है तो उन्हें कम्पनी के संसाधन उसके मूल्यों को बढ़ाने में सहायक है। उन्होंने यह भी सुझाया के मानव संसाधन भी प्रतिस्पर्धा लाभ प्राप्त करने का महत्वपूर्ण संसाधन होते है। इसलिए प्रतिस्पर्धी लाभ स्त्रोत अब वितीय संसाधनों से हस्तांरित होकर तकनीक तथा अब मानवीय पूंजी पर आ गया है। यह कर्मचारियों की मनोवृतियों, क्षमताओं व दक्षताओं व भरोसा बनाने की क्षमता, संचार शक्ति आदि पर आधारित है।


मानव संसाधनों द्वारा प्रतिस्पर्धी लाभ प्राप्त करने के सोलह प्रथाएं या तरीक:-


• रोजगार सुरक्षा


• प्रोत्साहन भुगतान


• सशक्तिकरण व कर्मचारियों की भागीदारी


• लम्बे समय तक परिप्रेक्ष्य दृश्य


चयन प्रक्रिया


प्रतीकात्मक समतावाद


• प्रशिक्षण व दक्षताओं का विकास


• पदोन्नति


• सूचना में हिस्सेदारी


• उचित पारिश्रमिक


पार प्रशिक्षण


• कार्य का नया स्वरूप


• वेतन संपीडन


• प्रदर्शन के मापक


• कर्मचारी स्वामित्व


• व्यापक दर्शन ।