अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय की विशेषताएं - Features of International Business
अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय की विशेषताएं - Features of International Business
(1) पर्याप्त सूचनाएं:- अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय उचित निर्णय लेने के लिए पर्याप्त सूचनाओं का होना आवश्यक है। उदाहरणर्थः चमड़े के सामान व जूतों के लिए यूरोपियन बाजार अवसरदायक है, इसलिए बाटा कम्पनी यूरोपियन बाजारों में अपने सामान के लिए जगह बनाने के लिए पर्याप्त सूचनाएं एकत्रित करती है।
(2) समयानुसार सूचनाएं:- अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय के लिए सूचनाओं का पर्याप्त होना ही काफी नही होता बल्कि समय के अनुसार प्राप्त होना भी आवश्यक होता है।
उदाहरणर्थः कोका-कोला कम्पनी ने समयानुसार सूचना प्राप्त कर यूरोपियन बाजारों में पहले आगमन किया जबकि पेप्सी द्वारा बाद में आगमन हुआ।
(3) व्यवसाय का आकार:- अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय का आकार इतना होना अवश्य चाहिए
जिससे अंतर्राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़े।
(4) बाजार प्रभावीकरण:- अंतर्राष्ट्रीय व्यवसाय बाजार को अलग-अलग भागों में भौगलिक तथ्यों के आधार पर विभाजित कर देते हैं।
वार्तालाप में शामिल हों