गांधार कला पर विदेशी प्रभाव - Foreign Influence on Gandhara Art
गांधार कला पर विदेशी प्रभाव - Foreign Influence on Gandhara Art
गंधार की मूर्तिकला में अनेक विदेशी तत्व पाये जाते हैं। इनमें कुछ तत्व यूनानी कला से और कुछ भारतीय कला से ग्रहण किये गये हैं। यूनानी कला के तत्वों में निम्नलिखित हैं- भारवाहक गुह्ययक या किंकर, किन्नर मालाधारी वामन, समुद्री देवता, एथिना या रोमादेवी । लाहौर संग्रहालय में रोमा की एक भव्य मूर्ति सुरक्षित है। यह गंधार कला की सर्वोत्तम मूर्तियों में गिनी जाती है। यूनानी-रोमन कला के निम्नलिखित अभिप्राय भी यहाँ पाये जाते हैं जैसे कोरिथियन, आयोनियन और डोरिक शैली के स्तंभ, कामपुत्र के यक्ष,
मालाओं के फैस्टव गुह्ययक, यक्ष, जलदेवता समृद्धि श्रृंग लिये हुए देवी दीमित्रा, हारीती, हापोत्रित, किन्नर, सेंटार, सिलेनस्ल, सैटर इत्यादि। गंधार कला पर ईरानी प्रभाव को सूचित करने वाला जंडियल का अग्नि-मंदिर है। इसके अतिरिक्त हिंगुलाज की देवी मानी और अनाहिता देवी की मिट्टी की बहुत मूर्तियाँ मिली हैं। बिना पंखों वाले पीठ से पीठ सटायें बैलों और हाथियों वाले स्तंभ शीर्ष तथा काल्पनिक नर मस्तक वाले पशु भी ईरानी कला की देन थे। भारत का कुबेर यहाँ पंचिक के नाम से प्रसिद्ध था। उसकी और हारीती की मूर्तियाँ यहाँ बहुत पाई जाती हैं। वे उस समय गृहस्थों की सब कामनाओं को पूरा करने वाले देवता माने जाते थे।
गंधार कला यूनान और भारत की सर्वथा विभिन्न आदर्श रखने वाली कलाओं के समन्वय का एक प्रयास था। यूनानियों के लिए मनुष्य और मनुष्य की बुद्धि सभी कुछ थी उन्होंने देवताओं को भी मानव रूप प्रदान किया, वे भारतीय देवताओं में श्रद्धा रखते थे। उन्होंने इन देवताओं को भी मानव बना दिया। यही कारण है कि यूनानी कला वास्तववादी है एवं भारतीय कला आदर्शवादी है। पहली भौतिक है और दूसरी आध्यात्मिक गंधार कला में इन दोनों का सम्मिश्रण किया गया। गंधार कला की आत्मा भारतीय थी, किंतु बाह्य शरीर यूनानी था। यह कला अपने व्यापक प्रभाव के कारण बड़ा महत्व रखती है। क्योंकि मध्य एशिया और चीन तक बौद्ध धर्म के साथ इस कला का प्रसार हुआ और चीन की सहस्र बुद्ध गुहाओं की मूर्तियों और चित्रों पर इसका स्पष्ट प्रभाव दिखाई देता है इसने तिब्बत, मध्य एशिया और अफगानिस्तान की कला पर भी प्रभाव डाला। मूर्तियों के प्रचुर परिमाण और प्रभाव की व्यापकता की दृष्टि से इस कला का विशेष महत्व है।
वार्तालाप में शामिल हों